Jaspal Rana Death : भारतीय शूटिंग को बड़ा झटका…! दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन
नई दिल्ली, 12 जून। Jaspal Rana Death : भारतीय खेल जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के सबसे सफल और सम्मानित निशानेबाजों में शामिल जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जर्मनी से लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद दिल्ली में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
28 जून 1976 को उत्तराखंड के एक गढ़वाली परिवार में जन्मे जसपाल राणा ने बेहद कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया था। महज 12 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले राणा ने आगे चलकर भारतीय निशानेबाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
कॉमनवेल्थ गेम्स में उनका प्रदर्शन भारतीय खेल इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों में दर्ज है। उन्होंने कुल 15 पदक जीते, जिनमें 9 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। 2002 मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ गेम्स में छह पदक जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया था।
स्पोर्ट
