Raipur News: तुलसी के पौधे के पास रील बनाने पर विवाद…मारपीट में दो महिलाएं घायल

Raipur News: तुलसी के पौधे के पास रील बनाने पर विवाद…मारपीट में दो महिलाएं घायल

रायपुर, 11 जून। Raipur News: राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र स्थित काठाडीह बीएसयूपी कॉलोनी में तुलसी के पौधे के पास रील बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना में दो महिलाओं के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ब्लॉक नंबर-18 निवासी परमिला सेन ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके घर की बालकनी में तुलसी का पौधा रखा हुआ था। रविवार रात करीब 8:30 बजे पड़ोस में रहने वाले कुछ बच्चे उसी पौधे के पास रील बना रहे थे और कथित तौर पर गमले को हिला रहे थे।

इस पर आपत्ति जताने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे बढ़कर विवाद में बदल गई।

आरोप है कि इसके बाद फिरदोस बेगम, सलतनत बेगम और मेहताब खान पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। हमले में दो महिलाएं घायल हो गईं, जिनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्राइम न्यूज