Delhi Heatwave Alert : तेज बारिश और लू का डबल अलर्ट…! IMD ने जारी की नई चेतावनी…दिल्ली में बढ़ेगी तपिश…अगले हफ्ते Heatwave का खतरा

Delhi Heatwave Alert : तेज बारिश और लू का डबल अलर्ट…! IMD ने जारी की नई चेतावनी…दिल्ली में बढ़ेगी तपिश…अगले हफ्ते Heatwave का खतरा

नई दिल्ली, 08 जून। Delhi Heatwave Alert : देशभर में मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब तक 12 राज्यों को कवर कर चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक मानसून केरल, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों तक पहुंच चुका है। वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बारिश और तेज आंधी का असर देखने को मिला। राजस्थान के श्रीगंगानगर में रविवार को बारिश के साथ ओले गिरे, जबकि मध्य प्रदेश के इंदौर में तेज आंधी चली। दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम का असर इतना ज्यादा रहा कि एअर इंडिया के तीन नैरो बॉडी विमान डैमेज हो गए और उन्हें ऑपरेशन से बाहर करना पड़ा।

दिल्ली में फिर बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में सोमवार से मौसम फिर बदलने वाला है। अगले कुछ दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। IMD ने अगले हफ्ते दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में हीटवेव जैसी परिस्थितियां बनने की चेतावनी दी है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा रहा।

इन राज्यों में पहुंच चुका मानसून

6 जून तक मॉनसून केरल, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा राज्यों में पहुंच गया था। मौसम विभाग के मुताबिक 8 जून से 5 जुलाई के बीच मानसून के बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान तक पहुंचने की संभावना है।

पांच राज्यों में लू का अलर्ट

IMD ने राजस्थान समेत पांच राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है। 7 से 11 जून के बीच पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। राजस्थान का श्रीगंगानगर रविवार को 44.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया।

अगले 48 घंटे का मौसम अपडेट

9 जून

  • केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश
  • बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान
  • राजस्थान में 50 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं

10 जून

  • छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश (MD Weather Alert) और विदर्भ में तेज आंधी
  • 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना
  • पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान
National