गुढ़ियारी अंडरब्रिज 380 4 जून से 18 जून तक रहेगा बंद…यातायात पर पड़ेगा असर

गुढ़ियारी अंडरब्रिज 380 4 जून से 18 जून तक रहेगा बंद…यातायात पर पड़ेगा असर

रायपुर, 3जून| रायपुर के हजारों रोजाना आने-जाने वाले लोगों के लिए जरूरी सूचना है। रेलवे प्रशासन ने  रेलवे अंडरब्रिज 380 को 4 जून से 18 जून तक अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। इस दौरान इस मार्ग पर पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी, जिससे स्थानीय यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी।

रेलवे विभाग के अनुसार अंडरब्रिज में कव्हर शेड लगाने और पाइपलाइन से जुड़े जरूरी निर्माण कार्य किए जाने हैं। इसी वजह से गुढ़ियारी की ओर जाने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग करीब 15 दिनों तक बंद रहेगा।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय से पहले निकलें और अनावश्यक देरी से बचें। 18 जून तक चलने वाले इस कार्य के दौरान धैर्य और सहयोग बनाए रखने की भी अपील की गई है, ताकि निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सके और भविष्य में बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।

राज्य खबर