Padma Shri 2026 : मानव सेवा को समर्पित दंपति को पद्मश्री सम्मान… वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

Padma Shri 2026 : मानव सेवा को समर्पित दंपति को पद्मश्री सम्मान… वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर, 26 मई। Padma Shri 2026 : : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्रीओपी चौधरी ने बस्तर के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित आदिवासी क्षेत्रों में चार दशकों से अधिक समय तक निःस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करने वाले रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले को पद्मश्री 2026 सम्मान से अलंकृत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मानव सेवा और समर्पण का मिला राष्ट्रीय सम्मान

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि यह सम्मान केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि मानव सेवा, समर्पण और करुणा की उस भावना का सम्मान है, जिसने हजारों आदिवासी परिवारों के जीवन में आशा की नई किरण जगाई है।

दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचाई स्वास्थ्य सेवाएं

उन्होंने कहा कि डॉ. रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले ने बस्तर जैसे दुर्गम और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया, जहां लंबे समय तक मूलभूत चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध नहीं थीं।

कुपोषण और स्वास्थ्य सुधार के लिए समर्पित जीवन

गोडबोले दंपति ने आदिवासी समुदायों के स्वास्थ्य सुधार, कुपोषण से लड़ाई और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके कार्यों ने हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

समाज के लिए प्रेरणास्रोत है सेवा भावना

वित्त मंत्री ने कहा कि गोडबोले दंपति की सेवा भावना पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

राज्य खबर स्पेशल