अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला…जाति देखकर हो रही बुलडोजर कार्रवाई

अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला…जाति देखकर हो रही बुलडोजर कार्रवाई

लखनऊ, 26मई।समाजवादी पार्टी के रास्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था, कथित फर्जी एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बुलडोजर की कार्रवाई जाति देखकर की जा रही है और सरकार इसका इस्तेमाल राजनीतिक दबाव के रूप में कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार फर्जी एनकाउंटर के जरिए डर का माहौल बना रही है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रही है।

उन्होंने कहा कि ऐसे एनकाउंटर संविधान और कानून के शासन के खिलाफ हैं। अखिलेश यादव के मुताबिक, इससे समाज में हिंसा बढ़ती है और लोगों पर मानसिक दबाव बनता है, जबकि कानून-व्यवस्था में कोई वास्तविक सुधार नहीं होता।

सपा प्रमुख ने हाथरस मामले का उल्लेख करते हुए दावा किया कि प्रदेश में आज भी ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं और सरकार सच्चाई को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता तक सही जानकारी नहीं पहुंचने दे रही है।

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार जाति और धर्म के आधार पर कार्रवाई कर रही है और पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग को डराने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने अंत में कहा कि जब सरकारें अपनी जिम्मेदारियों में विफल होती हैं, तो वे फर्जी एनकाउंटर जैसे तरीकों का सहारा लेती हैं, जिससे प्रदेश में कानून का राज कमजोर होता है और न्याय प्रणाली पर सवाल उठते हैं।

News and Politics