Sidhi Fire Incident : मध्यप्रदेश में दर्दनाक अग्निकांड…! घर में लगी भीषण आग…3 मासूमों की दर्दनाक मौत…गांव में मातम VIDEO

Sidhi Fire Incident : मध्यप्रदेश में दर्दनाक अग्निकांड…! घर में लगी भीषण आग…3 मासूमों की दर्दनाक मौत…गांव में मातम VIDEO

सीधी, 23 मई। Sidhi Fire Incident : मध्यप्रदेश के सीधी जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कसिहवा गांव में आग लगने से 3 मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और अफरा-तफरी का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से तीनों मासूम गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी।

फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग भी घटना से स्तब्ध हैं।

National