सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी ट्रेंड: इंस्टाग्राम पर तेजी से बढ़ती फॉलोअर्स संख्या…राजनीतिक दलों की तुलना में चर्चा में नया अभियान

सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी ट्रेंड: इंस्टाग्राम पर तेजी से बढ़ती फॉलोअर्स संख्या…राजनीतिक दलों की तुलना में चर्चा में नया अभियान

भारत, 21मई| सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम इन दिनों एक अनोखा और व्यंग्यात्मक ऑनलाइन अभियान तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है कॉकरोच जनता पार्टी नाम से चल रहा यह अकाउंट कुछ ही दिनों में बड़े राजनीतिक ट्रेंड के रूप में उभरा है और इसकी बढ़ती लोकप्रियता ने पारंपरिक राजनीतिक दलों के सोशल मीडिया प्रदर्शन पर भी चर्चा छेड़ दी है।

चार दिनों में लाखों फॉलोअर्स का दावा

दावा किया जा रहा है कि @cockroachjantaparty नाम के इस इंस्टाग्राम अकाउंट ने मात्र चार दिनों के भीतर 90 लाख से अधिक फॉलोअर्स जुटा लिए 20 मई तक इसके 9.3 मिलियन (करीब 93 लाख) फॉलोअर्स होने की बात सामने आई है यह तेजी से बढ़ोतरी सोशल मीडिया विश्लेषकों और यूज़र्स के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

राजनीतिक दलों के अकाउंट्स से तुलना

इसी संदर्भ में प्रमुख राजनीतिक दलों के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की तुलना भी सामने आई है।

भारतीय जनता पार्टी का आधिकारिक अकाउंट @bjp4india लगभग 8.7 मिलियन फॉलोअर्स बताया जा रहा है

इंडियन नेशनल कांग्रेस  का इंस्टाग्राम अकाउंट @incindia लगभग 13.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ आगे बताया जाता है।

वहीं आम आदमी पार्टी अकाउंट करीब 1.9 मिलियन फॉलोअर्स पर है।

कैसे शुरू हुआ यह ट्रेंड

यह अभियान 16 मई को सामने आया और इसे युवाओं द्वारा शुरू किया गया एक व्यंग्यात्मक आंदोलन बताया जा रहा है शुरुआत में यह ट्रेंड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर मजाकिया पोस्ट्स के रूप में सामने आया था।

बताया जाता है कि यह चर्चा एक सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत की कथित टिप्पणी के बाद और तेज हुई, जिसके बाद यह ऑनलाइन व्यंग्य अभियान तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद इंस्टाग्राम पर अकाउंट लॉन्च किया गया और कुछ ही दिनों में इसकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई।

चर्चा और विवाद दोनों

इस ट्रेंड ने सोशल मीडिया पर राजनीतिक व्यंग्य, डिजिटल प्रभाव और ऑनलाइन फॉलोअर्स की वास्तविकता जैसे मुद्दों पर नई बहस शुरू कर दी है हालांकि, कई दावे सोशल मीडिया आधारित हैं और स्वतंत्र रूप से उनकी पुष्टि होना बाकी है।

वायरल