छत्तीसगढ़, 21मई। छत्तीसगढ़ कैडर के 2024 बैच के पांच नए IAS अधिकारियों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में सहायक सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है यह नियुक्ति DoPT (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) के आदेश के तहत की गई है ये सभी अधिकारी फिलहाल मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी की ट्रेनिंग प्रक्रिया का हिस्सा हैं और आगामी 8 सप्ताह तक दिल्ली में विभिन्न विभागों में कार्य सीखेंगे।
जारी आदेश के अनुसार अक्षय दोषी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, क्षितिज गुरूभेले को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, अनिकेत फड़ताले को औद्योगिक प्रोत्साहन विभाग, टी. अरविंद कुमारन को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा विपिन दुबे को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दिल्ली रवाना होने से पहले इन सभी प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की इस अवसर पर राष्ट्रपति ने उन्हें ईमानदारी, संवेदनशीलता और निष्पक्षता को प्रशासनिक सेवा की सबसे बड़ी पहचान बताते हुए जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सलाह दी।
ट्रेनिंग अवधि पूरी होने के बाद ये सभी अधिकारी वापस मसूरी स्थित अकादमी लौटेंगे और उसके बाद छत्तीसगढ़ में अपने परिवीक्षा प्रशिक्षण की आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
