Fruit Festival : कृषि विश्वविद्यालय में 29 से 31 मई तक होगा राष्ट्रीय आम महोत्सव… 250 से अधिक किस्मों का होगा प्रदर्शन

Fruit Festival : कृषि विश्वविद्यालय में 29 से 31 मई तक होगा राष्ट्रीय आम महोत्सव… 250 से अधिक किस्मों का होगा प्रदर्शन

रायपुर, 21 मई। Fruit Festival : संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी तथा प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में 29, 30 और 31 मई को कृषि महाविद्यालय परिसर रायपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय आम महोत्सव में आम की 250 से अधिक देशी और विदेशी किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों के आम उत्पादक शामिल होंगे।

कई प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

महोत्सव में आम की विभिन्न किस्मों की प्रतियोगिता, आम से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता और आम सजावट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी, महिलाएं और आम नागरिक भी भाग ले सकेंगे। पंजीयन और प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

तकनीकी मार्गदर्शन और परिचर्चा

30 मई को आम उत्पादकों और कृषकों के लिए तकनीकी परिचर्चा आयोजित होगी, जिसमें उच्च गुणवत्ता वाले आम उत्पादन, प्रसंस्करण, विपणन और शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

सफल किसानों की कहानियां भी सुनाई जाएंगी

31 मई को आम उत्पादक किसानों और उद्यमियों की सफलता की कहानियां साझा की जाएंगी। अंतिम दिन प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह भी आयोजित होगा।

रोजगार और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

आयोजन का उद्देश्य आम उत्पादन को रोजगार और उद्यमिता के रूप में बढ़ावा देना तथा नागरिकों, महिलाओं, विद्यार्थियों और किसानों को आम की विशेष किस्मों एवं उत्पादों से परिचित कराना है।

राज्य खबर स्पेशल