College of Agriculture रायपुर के स्थापना दिवस पर होगा सम्मान समारोह… सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र

College of Agriculture रायपुर के स्थापना दिवस पर होगा सम्मान समारोह… सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र

रायपुर, 21 मई। College of Agriculture : कृषि महाविद्यालय रायपुर में 22 मई को स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य वार्षिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2 बजे कृषक सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र संघ शपथ ग्रहण, पूर्व अधिष्ठाताओं एवं पूर्व छात्रों का सम्मान किया जाएगा।

कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति के मुख्य आतिथ्य में होगी। इसके बाद नवगठित छात्र संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां छात्र प्रतिनिधि शिक्षा, अनुशासन और छात्र हितों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का संकल्प लेंगे।

पूर्व अधिष्ठाताओं और सफल पूर्व छात्रों का सम्मान

समारोह में महाविद्यालय के उन पूर्व अधिष्ठाताओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा, अनुसंधान और कृषि विस्तार गतिविधियों को नई पहचान दी। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले पूर्व छात्रों (Alumni) को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। लोक संस्कृति, संगीत और नृत्य से सजे कार्यक्रम महाविद्यालय की रचनात्मकता और सांस्कृतिक समृद्धि की झलक पेश करेंगे।

पूर्व छात्रों और विद्यार्थियों में उत्साह

स्थापना दिवस समारोह को लेकर विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। महाविद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों और पूर्व छात्रों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को यादगार बनाने की अपील की है।

National