Jashpur Plane Crash : जशपुर में विमान हादसा…! आरा पहाड़ियों में चार्टर्ड प्लेन क्रैश…रेस्क्यू जारी…यहां देखें VIDEO

Jashpur Plane Crash : जशपुर में विमान हादसा…! आरा पहाड़ियों में चार्टर्ड प्लेन क्रैश…रेस्क्यू जारी…यहां देखें VIDEO

जशपुर, 20 अप्रैल। Jashpur Plane Crash : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। आरा पहाड़ियों के दुर्गम क्षेत्र में एक निजी चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक, यह विमान नारायणपुर क्षेत्र के रतनपहली जंगल में पेड़ों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे के तुरंत बाद पहाड़ी इलाके से आग की लपटें और घना धुआं उठता देखा गया, जिससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे और उनकी स्थिति क्या है। प्रशासन द्वारा स्थिति का आकलन किया जा रहा है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
राज्य खबर