Excise Revenue Jumps : सरगुजा में छलका जाम…! आबकारी विभाग की कमाई में 33 करोड़ का उछाल…राजस्व 1.60 अरब पार

Excise Revenue Jumps : सरगुजा में छलका जाम…! आबकारी विभाग की कमाई में 33 करोड़ का उछाल…राजस्व 1.60 अरब पार

अंबिकापुर, 07 अप्रैल। Excise Revenue Jumps : सरगुजा जिले में इस बार मदिरा खपत ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। शराब की बढ़ती बिक्री ने आबकारी विभाग की कमाई में बड़ा उछाल दर्ज कराया है। आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष मदिरा प्रेमियों ने पिछले साल की तुलना में 33 करोड़ 59 लाख 67 हजार 330 रुपये अधिक की शराब खरीदी है, जिससे शासन के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सरगुजा जिले के आबकारी अधिकारी एल.के. गायकवाड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी साझा की। आबकारी विभाग के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में 1 अरब 26 करोड़ 65 लाख 07 हजार 090 रुपये की शराब बिक्री हुई थी, जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर 1 अरब 60 करोड़ 24 लाख 74 हजार 420 रुपये पहुंच गई है। इस तरह कुल मिलाकर करीब 26.53% की वृद्धि दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि शादी-विवाह का सीजन, त्योहारों में बढ़ी मांग और शराब की आसान उपलब्धता इसके प्रमुख कारण हैं। साथ ही, लोगों का रुझान अब प्रीमियम ब्रांड्स की ओर बढ़ा है, जिससे कुल बिक्री में इजाफा हुआ है।

प्रीमियम ब्रांड्स की ओर बढ़ते रुझान

विशेषज्ञों का मानना है कि शादी-विवाह का सीजन, त्योहारों (Excise Revenue Jumps) में बढ़ी मांग और आसान उपलब्धता (Excise Revenue Jumps) इसके प्रमुख कारण हैं। साथ ही प्रीमियम ब्रांड्स की ओर बढ़ते रुझान ने भी कुल बिक्री को बढ़ाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी शराब की खपत में तेजी देखी गई है। आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध शराब पर सख्ती और लाइसेंसधारी दुकानों के माध्यम से पारदर्शी बिक्री व्यवस्था ने इस राजस्व वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

शराब बिक्री वर्षवार आंकड़ा

वित्तीय वर्ष 2024-25

कुल बिक्री: ₹1,26,65,07,090

वित्तीय वर्ष 2025-26

कुल बिक्री: ₹1,60,24,74,420

कुल वृद्धि (Difference)

बढ़ोतरी: ₹33,59,67,330

प्रतिशत वृद्धि

लगभग 26.53% की बढ़ोतरी
राज्य खबर