Excise Revenue Jumps : सरगुजा में छलका जाम…! आबकारी विभाग की कमाई में 33 करोड़ का उछाल…राजस्व 1.60 अरब पार

Excise Revenue Jumps
अंबिकापुर, 07 अप्रैल। Excise Revenue Jumps : सरगुजा जिले में इस बार मदिरा खपत ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। शराब की बढ़ती बिक्री ने आबकारी विभाग की कमाई में बड़ा उछाल दर्ज कराया है।
आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष मदिरा प्रेमियों ने पिछले साल की तुलना में 33 करोड़ 59 लाख 67 हजार 330 रुपये अधिक की शराब खरीदी है, जिससे शासन के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सरगुजा जिले के आबकारी अधिकारी एल.के. गायकवाड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी साझा की।
आबकारी विभाग के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में 1 अरब 26 करोड़ 65 लाख 07 हजार 090 रुपये की शराब बिक्री हुई थी, जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर 1 अरब 60 करोड़ 24 लाख 74 हजार 420 रुपये पहुंच गई है। इस तरह कुल मिलाकर करीब 26.53% की वृद्धि दर्ज की गई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि शादी-विवाह का सीजन, त्योहारों में बढ़ी मांग और शराब की आसान उपलब्धता इसके प्रमुख कारण हैं। साथ ही, लोगों का रुझान अब प्रीमियम ब्रांड्स की ओर बढ़ा है, जिससे कुल बिक्री में इजाफा हुआ है।
