Thresher Machine Death : थ्रेसर मशीन में फंसा युवक…! शरीर के हुए कई टुकड़े…शव निकालने अस्पताल ले जाना पड़ा थ्रेसर
खैरथल तिजारा, 04 अप्रैल। Thresher Machine Death : राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में गेहूं की मड़ाई के दौरान एक भयावह हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। चकोलिया गांव में थ्रेसर मशीन सेट करते समय अचानक मशीन चालू हो गई, जिससे एक युवक उसमें फंसकर अंदर तक खिंच गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान शरीफ (30) पुत्र इशाक खान, निवासी मातोर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम संदीप अहीर के खेत में थ्रेसर से गेहूं निकालने का काम चल रहा था। मशीन ठीक से काम नहीं कर रही थी, इसलिए उसे सेट करने के लिए जमशेद को बुलाया गया था। वह अपने भाई शरीफ और साजिद के साथ मिलकर मशीन ठीक कर रहा था।
National

