Political Statement : सियासत में बड़ा बयान…! डॉ चरण दास महंत ने की श्याम बिहारी जायसवाल की मुक्तकंठ प्रशंसा…यहां सुनिए VIDEO
एमसीबी, 04 अप्रैल। Political Statement : छत्तीसगढ़ की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के कार्यों की खुलकर सराहना की।
डॉ महंत ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने माना कि स्वास्थ्य व्यवस्था के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
विपक्ष के वरिष्ठ नेता द्वारा सत्तापक्ष के मंत्री की इस तरह प्रशंसा किए जाने से प्रदेश की सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
वहीं, इस बयान पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है और आगे भी यह काम जारी रहेगा।
राज्य खबर

