BJP vs Congress : नक्सली सरेंडर पर महंत का रिएक्शन…! कहा- सच्चाई कुछ और है…यहां सुनिए VIDEO
रायपुर, 31 मार्च। BJP vs Congress : छत्तीसगढ़ में BJP के कार्यकाल के दौरान नक्सलियों के लगातार आत्मसमर्पण के जो दृश्य देखने को मिल रहे हैं, वह कांग्रेस के शासनकाल में पूरी तरह से नदारद थे…एक पत्रकार के इस सवाल के जवाब में, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया है।
डॉ. महंत के अनुसार, नक्सलियों के आत्मसमर्पण के पीछे कई कारण हैं, जैसे दबाव, रणनीति और परिस्थितियां, और इसे पूरी तरह से किसी एक सरकार की उपलब्धियों का श्रेय देना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोगों का विश्वास जीतने और विकास पहुंचाने पर ज्यादा ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा, हमने लोगों के दिल जीते, तभी नक्सलवाद कमजोर हुआ।
राज्य खबर
