Gang Rape of Tribal Girl : सनसनीखेज ब्रेकिंग…3 साल में 7418 रेप…! सीधी की घटना से थर्राया एमपी…कांग्रेस ने किया तीखा हमला
सीधी, 08 अगस्त। Gang Rape of Tribal Girl : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। जिसके बाद तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। बताया जा रहा है कि युवती अपने मंगेतर के साथ जंगल घूमने और फोटो खिंचाने के लिए निकली थी। इसी दौरान चार बदमाशों ने युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि एक आरोपी अभी भी फरार है। घटना चुरहट के जंगल में हुई। मंगलवार को हुई घटना के बाद पीड़िता रोती-बिलखती गांव पहुंची और पास ही भवन निर्माण कार्य में लगे लोगों से मदद मांगी और अपनी आपबीती सुनाई।
बताया जा रहा है कि वह अपने प्रेमी के साथ जंगल से बाहर आने के लिए नीचे उतर रही थी, तभी आरोपी ने उसका मुंह दबा कर बंद किया और प्रेमी के सिर पर डंडे से वार कर उसे घायल कर दिया। वह ज़मीन पर गिर पड़ा। दो आरोपी पीड़िता को घसीटकर जंगल की ओर ले गए, जबकि दो युवकों ने प्रेमी को पकड़ रखा था। पीड़िता ने बताया कि वह गिड़गिड़ाती रही। उसने आरोपियों के पैर भी पकड़े, लेकिन उन्होंने एक न सुनी।
National

