Site icon AB News.Press

Gang Rape of Tribal Girl : सनसनीखेज ब्रेकिंग…3 साल में 7418 रेप…! सीधी की घटना से थर्राया एमपी…कांग्रेस ने किया तीखा हमला

Gang Rape of Tribal Girl: 7418 rapes in 3 years...! MP trembled due to Sidhi incident... Congress made a sharp attack

Gang Rape of Tribal Girl

सीधी, 08 अगस्त। Gang Rape of Tribal Girl : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। जिसके बाद तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। बताया जा रहा है कि युवती अपने मंगेतर के साथ जंगल घूमने और फोटो खिंचाने के लिए निकली थी। इसी दौरान चार बदमाशों ने युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि एक आरोपी अभी भी फरार है। घटना चुरहट के जंगल में हुई। मंगलवार को हुई घटना के बाद पीड़िता रोती-बिलखती गांव पहुंची और पास ही भवन निर्माण कार्य में लगे लोगों से मदद मांगी और अपनी आपबीती सुनाई। बताया जा रहा है कि वह अपने प्रेमी के साथ जंगल से बाहर आने के लिए नीचे उतर रही थी, तभी आरोपी ने उसका मुंह दबा कर बंद किया और प्रेमी के सिर पर डंडे से वार कर उसे घायल कर दिया। वह ज़मीन पर गिर पड़ा। दो आरोपी पीड़िता को घसीटकर जंगल की ओर ले गए, जबकि दो युवकों ने प्रेमी को पकड़ रखा था। पीड़िता ने बताया कि वह गिड़गिड़ाती रही। उसने आरोपियों के पैर भी पकड़े, लेकिन उन्होंने एक न सुनी।

कांग्रेस ने बीजेपी पर किया तीखा हमला

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस घटना को शर्मनाक और मानवता को कलंकित करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रदेश में कानून-व्यवस्था की भयावह स्थिति को उजागर करती है। पटवारी ने बीते तीन सालों के आंकड़े बताए। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल में 7418 दलित और आदिवासी महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ है। 338 गैंग रेप और 558 हत्याओं की घटनाएं दर्ज हुई हैं।

औसतन हर दिन सात महिला का रेप

औसतन हर दिन सात दलित या आदिवासी बेटियां इस क्रूरता का शिकार हो रही हैं। यह आंकड़े ही भाजपा सरकार की विफलता को प्रमाणित करते हैं। पटवारी ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की निष्क्रियता, अपराधियों के बढ़ते हौसले और पीड़ितों को न्याय न मिलने के कारण दलितों, आदिवासियों और महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
Exit mobile version