Chhattisgarh Budget Live
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी 1 लाख 60 हजार करोड़ से अधिक का बजट पेश किया हैं। छत्तीसगढ़ का यह 25वां बजट है। सबसे बड़ा ऐलान पेट्रोल पर वैट घटाने का है। इससे प्रदेश में पेट्रोल की कीमत एक रुपए और घट जाएगी। ये आम लोगों के लिए सीधी राहत है। वैसे में और भी कई योजनाएं और उनके लिए बड़े बजट का ऐलान किया है। जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर।

केंद्र के बराबर 53% DA सरकारी कर्मचारियों की मौज
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता डीए बढ़ाकर 53% कर दिया जाएगा।
मार्च माह का वेतन जो अप्रैल में देना होगा। बढ़ हुए महंगाई भत्ते के साथ दिया जाएगा।
नक्सलवाद को समाप्त करने की लड़ाई में बस्तर फाइटर का सारणी योगदान मिला है।
इसे देखते हुए इस साल 3200 अतिरिक्त बस्तर फाइटर के पदों पर सृजन किया जाएगा।
9 जिलों में आजाद थाना कोरबा जांजगीर सूरज में नया था। नया महिला थाना सुकमा के नक्सल प्रभावित
गांवों में नए पुलिस थाने शुरू किए जाएंगे। नवीन भारत रक्षित वाहिनी का गठन किया जाएगा 39 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
पत्रकार साथियों के विशेष योगदान को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर अनेक प्रावधान किए गए हैं।
रायपुर में प्रेस क्लब के रिनोवेशन और विस्तार के लिए एक करोड रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।
पत्रकार साथियों के विशेष योगदान को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर अनेक प्रावधान किए गए हैं।
रायपुर में प्रेस क्लब के रिनोवेशन और विस्तार के लिए एक करोड रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।
पत्रकार सम्मान निधि की राशि को दोगुना करते हुए 10000 से बढ़कर ₹20000 करने का निर्णय लिया गया है। पत्रकार साथियों के एक्सपोजर विजिट के लिए एक करोड रुपए का बजट प्रावधान। राज्य में प्रवासी सम्मेलन कराया जाएगा।
दलहन और तिलहन फसलों के लिए MSP
- भूमि कृषि मजदूर कल्याण योजना के माध्यम से 5 लाख 65 हजार भूमिहीन मजदूरों को सालाना 10 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना के लिए 600 करोड़ रुपए का प्रावधान ।
- कृषि पंपों के निशुल्क विद्युत प्राय योजना के लिए 3 हजार 500 करोड़ रुपए का बजट।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 75,00 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। - दलहन और तिलहन के फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री अन्नदाता
आय संरक्षण अभियान के साथ क्लब किया गया है। दलहन और तिलहन की फसलों की के लिए 80 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। - रागी के साथ-साथ दलहन तिलहन फसल के बीज उत्पादन और वितरण के लिए बजट में
कृषक समग्र विकास योजना के लिए 150 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। - राज्य में नैनो नैनो यूरिया और डीएपी को भी प्रोत्साहित करेंगे। ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने
के लिए परंपरागत कृषि योजना के अंतर्गत 20 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। - इसके साथ ऑर्गेनिक प्रमाणीकरण के लिए लगभग 24 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम के लिए 200 करोड़, कृषि पंप की पंजीकरण के लिए 50
करोड़, गन्ना किसानों को बोनस प्रदान के लिए 60 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
होम स्टे पॉलिसी के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रावधान
स्वास्थ्य योजनाओं के लिए 1500 करोड रुपए का प्रावधान
स्वास्थ्य योजनाओं के लिए 1500 करोड रुपए का प्रावधान। सिकल सेल स्क्रीनिंग केंद्र की स्थापना के लिए प्रथम चरण में 50 विकासखंड में 1850 करोड रुपए का प्रावधान। डॉ भीमराव अंबेडकर चिकित्सालय रायपुर स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट एशिया के कार्डियोलॉजी विभाग का विस्तार किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों को हाईटेक बना रहे हैं, इसके लिए मेकाहारा में सारे 28 करोड़ की तीन एमआरआई मशीन, 26 करोड़ के 256 स्लाइस सिटी स्कैन मशीन लगाई जाएगी। जनकपुर में 100 बिस्तर अस्पताल, रायपुर सरोना में 100 बिस्तर अस्पताल।
मेडिसिटी का होगा निर्माण
नई लाइब्रेरी बनाने के लिए 30 करोड़ का प्रावधान
100 एकड़ में मेडिसिटी बनाई जाएगी। कमांड सेंटर के अपग्रेड करने के लिए 40 करोड़ का प्रावधान। नया रायपुर में युवा सेवा के लिए 10 करोड़। साइंस सिटी की स्थापना के लिए 37 करोड़। नई लाइब्रेरी बनाने के लिए 30 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
महतारी वंदन योजना के लिए 5 हजार 500 करोड़ का प्रावधान
महतारी वंदन योजना के लिए पहले 3000 करोड़ का प्रावधान रखा गया था। इस बार 5 हजार 500 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। 3 साल में हमने 8 लाख महिला सदस्यों को लखपति दीदी योजना के तहत लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है।
दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम
दिव्यागों के लिये विशेष स्कूल के लिये पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। महिलाओं के विकास पर फोकस करते हुए आठ लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लिये 1500 करोड़ रुपये का प्रावधान और पीएम आवास योजना ग्रामीण का दायरा बढ़ाया गया है।
होम स्टे पॉलिसी के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रावधान
छत्तीसगढ़ बजट में होम स्टे पॉलिसी के लिये पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ग्राम गौरव पथ योजना के लिये 100 करोड़ रुपये का प्रावधान, महतारी सदन निर्माण के लिये 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। स्कूल और कॉलेजों में होगी शिक्षकों की भर्ती, नगरीय विकास के लिये 750 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
छत्तीसगढ़ में 6 नए फिजियोथैरेपी कॉलेज शुरू होंगे
- रायपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी की स्थापना होगी । इसके लिए 50 करोड़ का प्रावधान
- जशपुर में फुटबॉल स्टेडियम बैडमिंटन इंदौर हॉल निर्माण के लिए 5 करोड़
- नर्सिंग की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार इसी बजट में 12 अतिरिक्त नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी। नर्सिंग कॉलेज में की संख्या 8 से बढ़कर 20 हो जाएगी।
- बलरामपुर में दंतेवाड़ा में जांजगीर चांपा जिले में बीजापुर जिले में कुरूद जयपुर नया रायपुर बैकुंठपुर कांकेर कोरबा और महासमुंद में कॉलेज बनेंगे। 34 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
- फिजियोथैरेपी सरकारी केवल एक फिजियोथैरेपी कॉलेज बना है। इस बजट में 6 नए फिजियोथैरेपी कॉलेज शुरू किए जाएंगे। बिलासपुर में दुर्ग में जगदलपुर में रायगढ़ में और मनेंद्रगढ़ में 6 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेज को अपग्रेड किया जाएगा। 100 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
- नगरी निकायों में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए 750 करोड़
- अमृत मिशन पेयजल के लिए 744 करोड़
आवास के लिए बंपर बजट
नर्सिंग की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार इसी बजट में 12 अतिरिक्त नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी। नर्सिंग कॉलेज में की संख्या 8 से बढ़कर 20 हो जाएगी।
हवाई अड्डे के विकास के लिए 40 करोड़ का प्रावधान
ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हवाई अड्डे के विकास के लिए 40 करोड़ रुपए का प्रावधान है, ताकि अधिकतम संख्या में उड़ानें संचालित की जा सकें।
फूड पार्क के लिए 17 करोड़ का प्रावधान
- आईटी के माध्यम से न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए न्यायालय के कंप्यूटर कारण के लिए 37 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
- डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए 40 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
- भू अभिलेख के डिजिटल कारण के लिए 48 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
- वित्तीय प्रबंधन के लिए 45 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
- आबकारी विभाग में कमांड सेंटर स्थापित करने के लिए 3 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
- जीडीपी का मूल्यांकन करने के लिए एनालिटिकल सिस्टम की स्थापना के लिए 7 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
- इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के लिए बजट में अलग से 5 करोड़ का प्रावधान।
-
Chhattisgarh Budget 2025 Live
मोबाइल टॉवर योजना की होगी शुरुआत

राज्य में खुलेगा नया राष्ट्रीय संस्थान
रजत जयंती मना रहा है राज्य

ओपी चौधरी ने कविता से किया छत्तीसगढ़ का गुणगान
वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन में बजट भाषण पढ़ रहे हैं। इस बार वह डिजिटल माध्यम से पेश कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा- विष्णुदेव साय की सरकार अच्छी नियति और कर्मठता के साथ आगे बढ़ रही है।
Chhattisgarh Budget 2025 Live
बजट सत्र का पांचवां दिन

बजट पर वित्त मंत्री ने किए साइन

विधानसभा की कार्रवाई जारी
Chhattisgarh Budget 2025 Live
महिला, किसान और युवाओं में हो सकता है फोकस
Chhattisgarh Budget 2025 Live

सदन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी दोपहर 12:30 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश करेंगे। बजट पेश करने से पहले ओपी चौधरी ने कहा कि इस साल का बजट पिछले बजट की निरंतरता में एक और बड़ा कदम है। 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़’ का निर्माण करने की दिशा में यह बजट नीतिगत सुधारों, आर्थिक सशक्तिकरण और राज्य के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।
बजट में क्या होगा खास
महतारी वंदन का बढ़ेगा दायरा- छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना चला रही है। महिलाओं को सीधे उनके खाते में हर महीने 1 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसका फायदा प्रदेश के लगभग 70 लाख महिलाओं को मिल रहा है। नए बजट में इस योजना के लिए आगे और बजट बढ़ाया जा सकता है।
Chhattisgarh Budget 2025 Live
युवाओं के लिए होगा खास
इस बजट में प्रदेश के बड़े शहरों में को-वर्किंग स्पेस, फ्री वाई-फाई की सुविधा, अलग-अलग जिलों में सेंट्रल लाइब्रेरी स्टडी सेंटर की सुविधा, कॉल सेंटर जैसे सुविधा शुरू करने की घोषणा सरकार कर सकती है। इसके अलावा प्रदेश के युवाओं को लघु उद्योगों से जोड़ा जा सकता है. इसके लिए सरकार युवाओं को लोन देगी।
पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा-
बजट2025-26 में सरकार का फोकस पर्यटन क्षेत्र में ज्यादा हो सकता है. प्रदेश के अलग-अलग पर्यटक स्थलों का सौंदर्यीकरण, उनमें रहने खाने की व्यवस्था को और बेहतर करना, स्थानीय लोगों को पर्यटन के रोजगार से जोड़ने पर जोर देने पर फोकस होगा।
बजट के पहले सरकार ने लिया बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट से पहले सीएम साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया है। जिसमें विदेशी शराब पर 9.5% अतिरिक्त शुल्क को खत्म कर दिया गया है। इस शुल्क के हटने से अलग-अलग रेंज की विदेशी शराब की फुटकर बिक्री दरों में करीब 40 रुपये से 3000 रुपये प्रति बोतल की कमी आने की संभावना है। इस कैबिनेट बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए छत्तीसगढ़ आबकारी नीति का भी अनुमोदन किया गया और कहा गया कि 2025-26 की आबकारी नीति 2024-25 की तरह होगी।
ओपी चौधरी ने इस बार ‘GATI’ थीम पर बजट पेश किया। गति के अर्थ में G का अर्थ गुड गवर्नेंस, A अर्थ एक्सलेरेटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, T का मतलब टेक्नोलॉजी और I का मतलब इंडस्ट्रियल ग्रोथ से है। इसके पहले चौधरी ने GYAN थीम पर बजट पेश किया था।
