Site icon AB News.Press

Chhattisgarh Budget Live: छत्तीसगढ़ का बजट में बड़ा ऐलान, पेट्रोल एक रुपए सस्ता होगा, वित्त मंत्री ने खोला पिटारा, युुवा, किसान, महिला समेत सभी का रखा ख्याल

Chhattisgarh Budget Live

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी  चौधरी 1 लाख 60 हजार करोड़ से अधिक का बजट पेश किया हैं। छत्तीसगढ़ का यह 25वां बजट है। सबसे बड़ा ऐलान पेट्रोल पर वैट घटाने का है। इससे प्रदेश में पेट्रोल की कीमत एक रुपए और घट जाएगी। ये आम लोगों के लिए सीधी राहत है। वैसे में और भी कई योजनाएं और उनके लिए बड़े बजट का ऐलान किया है। जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर।

केंद्र के बराबर 53% DA सरकारी कर्मचारियों की मौज

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता डीए बढ़ाकर 53% कर दिया जाएगा।
मार्च माह का वेतन जो अप्रैल में देना होगा। बढ़ हुए महंगाई भत्ते के साथ दिया जाएगा।

नक्सलवाद को समाप्त करने की लड़ाई में बस्तर फाइटर का सारणी योगदान मिला है।
इसे देखते हुए इस साल 3200 अतिरिक्त बस्तर फाइटर के पदों पर सृजन किया जाएगा।

9 जिलों में आजाद थाना कोरबा जांजगीर सूरज में नया था। नया महिला थाना सुकमा के नक्सल प्रभावित
गांवों में नए पुलिस थाने शुरू किए जाएंगे। नवीन भारत रक्षित वाहिनी का गठन किया जाएगा 39 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

पत्रकार साथियों के विशेष योगदान को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर अनेक प्रावधान किए गए हैं।
रायपुर में प्रेस क्लब के रिनोवेशन और विस्तार के लिए एक करोड रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।

पत्रकार साथियों के विशेष योगदान को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर अनेक प्रावधान किए गए हैं।
रायपुर में प्रेस क्लब के रिनोवेशन और विस्तार के लिए एक करोड रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।

पत्रकार सम्मान निधि की राशि को दोगुना करते हुए 10000 से बढ़कर ₹20000 करने का निर्णय लिया गया है। पत्रकार साथियों के एक्सपोजर विजिट के लिए एक करोड रुपए का बजट प्रावधान। राज्य में प्रवासी सम्मेलन कराया जाएगा।

दलहन और तिलहन फसलों के लिए MSP

होम स्टे पॉलिसी के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रावधान

छत्तीसगढ़ बजट में होम स्टे पॉलिसी के लिये पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ग्राम गौरव पथ योजना के लिये 100 करोड़ रुपये का प्रावधान, महतारी सदन निर्माण के लिये 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। स्कूल और कॉलेजों में होगी शिक्षकों की भर्ती, नगरीय विकास के लिये 750 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

स्वास्थ्य योजनाओं के लिए 1500 करोड रुपए का प्रावधान

स्वास्थ्य योजनाओं के लिए 1500 करोड रुपए का प्रावधान। सिकल सेल स्क्रीनिंग केंद्र की स्थापना के लिए प्रथम चरण में 50 विकासखंड में 1850 करोड रुपए का प्रावधान। डॉ भीमराव अंबेडकर चिकित्सालय रायपुर स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट एशिया के कार्डियोलॉजी विभाग का विस्तार किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों को हाईटेक बना रहे हैं, इसके लिए मेकाहारा में सारे 28 करोड़ की तीन एमआरआई मशीन, 26 करोड़ के 256 स्लाइस सिटी स्कैन मशीन लगाई जाएगी। जनकपुर में 100 बिस्तर अस्पताल, रायपुर सरोना में 100 बिस्तर अस्पताल।

मेडिसिटी का होगा निर्माण

100 एकड़ में मेडिसिटी बनाई जाएगी। कमांड सेंटर के अपग्रेड करने के लिए 40 करोड़ का प्रावधान। नया रायपुर में युवा सेवा के लिए 10 करोड़। साइंस सिटी की स्थापना के लिए 37 करोड़। नई लाइब्रेरी बनाने के लिए 30 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।

नई लाइब्रेरी बनाने के लिए 30 करोड़ का प्रावधान

100 एकड़ में मेडिसिटी बनाई जाएगी। कमांड सेंटर के अपग्रेड करने के लिए 40 करोड़ का प्रावधान। नया रायपुर में युवा सेवा के लिए 10 करोड़। साइंस सिटी की स्थापना के लिए 37 करोड़। नई लाइब्रेरी बनाने के लिए 30 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।

महतारी वंदन योजना के लिए 5 हजार 500 करोड़ का प्रावधान

महतारी वंदन योजना के लिए पहले 3000 करोड़ का प्रावधान रखा गया था। इस बार 5 हजार 500 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। 3 साल में हमने 8 लाख महिला सदस्यों को लखपति दीदी योजना के तहत लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है।

दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम

दिव्यागों के लिये विशेष स्कूल के लिये पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। महिलाओं के विकास पर फोकस करते हुए आठ लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लिये 1500 करोड़ रुपये का प्रावधान और पीएम आवास योजना ग्रामीण का दायरा बढ़ाया गया है।

होम स्टे पॉलिसी के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रावधान

छत्तीसगढ़ बजट में होम स्टे पॉलिसी के लिये पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ग्राम गौरव पथ योजना के लिये 100 करोड़ रुपये का प्रावधान, महतारी सदन निर्माण के लिये 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। स्कूल और कॉलेजों में होगी शिक्षकों की भर्ती, नगरीय विकास के लिये 750 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

छत्तीसगढ़ में 6 नए फिजियोथैरेपी कॉलेज शुरू होंगे

आवास के लिए बंपर बजट

बलरामपुर, दंतेवाड़ा, जांजगीर चांपा, बीजापुर, कुरूद, नया रायपुर, बैकुंठपुर, कांकेर, कोरबा और महासमुंद में कॉलेज बनेंगे। 34 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। फिजियोथैरेपी सरकारी केवल एक फिजियोथैरेपी कॉलेज बना है। इस बजट में 6 नए फिजियोथैरेपी कॉलेज शुरू किए जाएंगे। नगरी निकायों में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए 750 करोड़। अमृत मिशन पेयजल के लिए 744 करोड़। आवास योजना के लिए 875 करोड रुपए।
नया राष्ट्रीय संस्थान बनेगा
रायपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी का स्थापना की जाएगी। 50 करोड़ का प्रावधान। जशपुर में फुटबॉल स्टेडियम बैडमिंटन इंदौर हॉल निर्माण के लिए 5 करोड़
नर्सिंग की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार इसी बजट में 12 अतिरिक्त नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी। नर्सिंग कॉलेज में की संख्या 8 से बढ़कर 20 हो जाएगी।

हवाई अड्डे के विकास के लिए 40 करोड़ का प्रावधान

ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हवाई अड्डे के विकास के लिए 40 करोड़ रुपए का प्रावधान है, ताकि अधिकतम संख्या में उड़ानें संचालित की जा सकें।

फूड पार्क के लिए 17 करोड़ का प्रावधान

ओपी चौधरी ने कहा कि फूड पार्क के लिए 17 करोड़ का प्रावधान है। औद्योगिक क्षेत्र के स्थापना के लिए 23 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। उद्योगों को अनुदान ना मिलने के कारण व्यवसायों को व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। 700 करोड रुपए के दायित्वों को हमारी सरकार ने इस साल भुगतान किया है।700 करोड रुपए का भुगतान किया गया है।
डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए 40 करोड़ का प्रावधान ओपी चौधरी
  • आईटी के माध्यम से न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए न्यायालय के कंप्यूटर कारण के लिए 37 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
  • डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए 40 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
  • भू अभिलेख के डिजिटल कारण के लिए 48 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
  • वित्तीय प्रबंधन के लिए 45 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
  • आबकारी विभाग में कमांड सेंटर स्थापित करने के लिए 3 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
  • जीडीपी का मूल्यांकन करने के लिए एनालिटिकल सिस्टम की स्थापना के लिए 7 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
  • इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के लिए बजट में अलग से 5 करोड़ का प्रावधान।
  • Chhattisgarh Budget 2025 Live

मोबाइल टॉवर योजना की होगी शुरुआत

सदन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा। मुख्यमंत्री, हेल्प लाइन के‌ लिए बजट में लाया गया प्रावधान। बस्तर में होगें 250 करोड़ के विकास के कार्य। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष को अटल निर्माण वर्ष बनने का निर्णय। 9500 करोड़ का PWD में प्रावधान। नई सड़क के निर्माण को लिए 2000 ‌करोड़ का प्रावधान। सकड़ों के रखरखाव के लिए बजट में प्रावधान। नगर निगम क्षेत्र में नई योजना की‌ शुरूआत मुख्यमंत्री नगरोथान योजना। महानदी इंद्रावती नदी को जोड़ने के लिए बजट में प्रावधान। मेट्रो रेल सुविधा के लिए बजट का प्रावधान। रायपुर में के लिए 500 करोड़‌ का प्रावधान। मुख्यमंत्री मोबाइल टॉवर योजना की शुरूआत। गांव गांव में लोगों को मोबाइल टॉवर के जोड़ा जाएगा।

राज्य में खुलेगा नया राष्ट्रीय संस्थान

ओपी चौधरी ने कहा कि रायपुर में IIM, AIIMS, NIT, IIIT रायपुर में एक भी राष्ट्रीय स्तर का संस्थान नहीं था, आज रायपुर में आईआईएम भी है। एम्स भी है, एनआईटी भी है। ट्रिपल आईटी भी है। प्लास्टिक इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट भी है और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भी है।

रजत जयंती मना रहा है राज्य

वित्त मंत्री ने कहा- हम हमारा राज्य रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं। आज हमारे राज्य के औसत लोगों की आयु 24 वर्ष ही है, जो देश के औसत आयु 28 वर्ष से कम है। इन 25 सालों में 15 साल अध्यक्ष महोदय आपके नेतृत्व में राज्य ने प्रगति की अब विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की साय सरकार सांय-सांय फैसले ले रही है।

ओपी चौधरी ने कविता से किया छत्तीसगढ़ का गुणगान
ओपी चौधरी ने कहा कि कोई जो पूछे शौर्य का पर्याय तो तुम गुंडाधुर की तलवार लिख देना। कोई पूछे समानता का पर्याय तो तुम गुरु घासीदास महान लिख देना। कोई जो पूछे राम-राम का पर्याय तो छत्तीसगढ़ी में जय जोहर लिख देना। अगर कोई जो पूछे चारों धाम का पर्याय तो तुम मेरे छत्तीसगढ़ का नाम लिख देना।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन में बजट भाषण पढ़ रहे हैं। इस बार वह डिजिटल माध्यम से पेश कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा- विष्णुदेव साय की सरकार अच्छी नियति और कर्मठता के साथ आगे बढ़ रही है।

Chhattisgarh Budget 2025 Live

बजट सत्र का पांचवां दिन

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। पांचवें दिन आदिम जाति कल्याण विभाग के मंत्री रामविचार नेताम ने कई विधायकों के सवालों का जवाब दिया

बजट पर वित्त मंत्री ने किए साइन

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किए बजट पर हस्ताक्षर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में बजट पर हुआ हस्ताक्षर। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे।

विधानसभा की कार्रवाई जारी

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र की कार्रवाई जारी है। विधानसभा सत्र का आज पांचवां दिन है। विधायक अलग-अलग मुद्दों पर सवाल जवाब कर रहे हैं।

Chhattisgarh Budget 2025 Live

महिला, किसान और युवाओं में हो सकता है फोकस
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज बजट पेश किया जाएगा। बजट को लेकर लोगों की कॉफी उम्मीदें हैं। युवा चाहते हैं कि युवाओं का विकास हो। शिक्षा, रोजगार जैसी सुविधा युवाओं को मिले। युवाओं, किसा, महिलाओं और विद्यार्थियों पर फोकस हो सकता है। बजट पेश करने से पहले ओपी चौधरी ने राम मंदिर में पूजा अर्चना की। भगवान राम को दंडवत होकर प्रणाम किया। इस बजट में महतारी वंदन योजना, बड़े शहरों में फ्री वाई-फाई, सेंट्रल लाइब्रेरी स्टडी सेंटर के साथ टूरिज्म को लेकर भी कई ऐलान हो सकते हैं।

Chhattisgarh Budget 2025 Live

सदन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी दोपहर 12:30 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पेश करेंगे। बजट पेश करने से पहले ओपी चौधरी ने कहा कि इस साल का बजट पिछले बजट की निरंतरता में एक और बड़ा कदम है। 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़’ का निर्माण करने की दिशा में यह बजट नीतिगत सुधारों, आर्थिक सशक्तिकरण और राज्य के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।

बजट में क्या होगा खास
महतारी वंदन का बढ़ेगा दायरा- छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना चला रही है। महिलाओं को सीधे उनके खाते में हर महीने 1 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसका फायदा प्रदेश के लगभग 70 लाख महिलाओं को मिल रहा है। नए बजट में इस योजना के लिए आगे और बजट बढ़ाया जा सकता है।

Chhattisgarh Budget 2025 Live

युवाओं के लिए होगा खास

इस बजट में प्रदेश के बड़े शहरों में को-वर्किंग स्पेस, फ्री वाई-फाई की सुविधा, अलग-अलग जिलों में सेंट्रल लाइब्रेरी स्टडी सेंटर की सुविधा, कॉल सेंटर जैसे सुविधा शुरू करने की घोषणा सरकार कर सकती है। इसके अलावा प्रदेश के युवाओं को लघु उद्योगों से जोड़ा जा सकता है. इसके लिए सरकार युवाओं को लोन देगी।

पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा-

बजट2025-26 में सरकार का फोकस पर्यटन क्षेत्र में ज्यादा हो सकता है. प्रदेश के अलग-अलग पर्यटक स्थलों का सौंदर्यीकरण, उनमें रहने खाने की व्यवस्था को और बेहतर करना, स्थानीय लोगों को पर्यटन के रोजगार से जोड़ने पर जोर देने पर फोकस होगा।

बजट के पहले सरकार ने लिया बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट से पहले सीएम साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया है। जिसमें विदेशी शराब पर 9.5% अतिरिक्त शुल्क को खत्म कर दिया गया है। इस शुल्क के हटने से अलग-अलग रेंज की विदेशी शराब की फुटकर बिक्री दरों में करीब 40 रुपये से 3000 रुपये प्रति बोतल की कमी आने की संभावना है। इस कैबिनेट बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए छत्तीसगढ़ आबकारी नीति का भी अनुमोदन किया गया और कहा गया कि 2025-26 की आबकारी नीति 2024-25 की तरह होगी।

ओपी चौधरी ने इस बार ‘GATI’ थीम पर बजट पेश किया। गति के अर्थ में G का अर्थ गुड गवर्नेंस, A अर्थ एक्सलेरेटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, T का मतलब टेक्नोलॉजी और I का मतलब इंडस्ट्रियल ग्रोथ से है। इसके पहले चौधरी ने GYAN थीम पर बजट पेश किया था।

Exit mobile version