Breast Cancer : सावधान! छत्तीसगढ़ में हर दिन ब्रेस्ट कैंसर से महिलाओं की मौत, ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण, राज्य सरकार बनाएगी स्क्रीनिंग सेंटर

Breast Cancer : सावधान! छत्तीसगढ़ में हर दिन ब्रेस्ट कैंसर से महिलाओं की मौत, ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण, राज्य सरकार बनाएगी स्क्रीनिंग सेंटर

Breast Cancer

रायपुर। भारत में ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में तेजी से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, और उसमें भी चौंकाने वाली बात यह है कि यह युवा महिलाओं को ज्यादा चपेट में ले रहा है। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंस का खौफ बढ़ता ही चला जा रहा हैं। अब ब्रेस्ट कैंसर भारत की महिलाओं के लिए एक अहम समस्या बन गया है। यहां ब्रेस्ट कैंसर से हो रही मौतें चिंताजनक होती जा रही है। यहां पिछले 10 सालों में ब्रेस्ट कैंसर से हो रही मौत के आंकड़े 25 से 27 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं।

वही साल-दर-साल यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। हर दिन प्रदेश में 4 महिलाओं की जान जा रही है। वही आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली, असम, गोवा, उत्तरांचल जैसे राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में ब्रेस्ट कैंसर से अधिक मौतें हो रही हैं। साल 2023 में ही राज्य में ब्रेस्ट कैंस से 1717 मौतें दर्ज की गई हैं, जो साल 2014 की तुलना में 359 अधिक हैं। प्रदेश भर में लोगों की लाइफस्टाइल बदलते जा रही है।

अगर एक्ट्रेसेज की बात करें तो इसका सबसे बड़ा कारण उनकी अनुचित जीवनशैली हैं। आमतौर पर देखा गया की महिलाओं के सोने, उठने, खाने और पीने का कोई समय नहीं होता है। जिसके कारण वे खुद को स्वस्थ बनाएं से सक्ष्म नहीं रह पाती है। ऐसे में उन्हें इसके बारे में जागरूक करना बेहद जरूरी हैं। वही शहरी महिलाओं में ग्रामीण महिलाओं से ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर का खतरा देखा गया है।

Breast Cancer

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण

शरीर के किसी भी हिस्से में कैंसर तब होता है, जब वहां की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं। फिर ये इकट्ठा होकर ट्यूमर का रूप ले लेती हैं। अगर समय पर इसका इलाज न हो तो यह ट्यूमर आसपास के हिस्सों में भी फैलने लगता है। ब्रेस्ट कैंसर में आपके स्तनों में दर्द होना आमतौर पर स्तन कैंसर का संकेत नहीं है। लेकिन अपने स्तन या बगल में दर्द पर ध्यान दें जो हर समय या लगभग हर समय बना रहता है। हालांकि दुर्लभ, पुरुषों को भी स्तन कैंसर हो सकता है। पुरुषों में स्तन कैंसर का सबसे आम लक्षण छाती के क्षेत्र में गांठ है।

ब्रेस्ट कैंसर के लिए कई कारण जिम्मेदार हैं, जो ब्रेस्ट कैंसर के रिस्क को बढ़ाते हैं-

  • कभी प्रेग्नेंसी और चाइल्ड बर्थ न होना
  • पहली प्रेग्नेंसी 30 की उम्र के बाद होना
  • हॉर्मोनल रिप्लेसमेंट थेरेपी
  • तनाव-ग्रस्त जीवन
  • गर्भनिरोधक गोलियां
  • तंबाकू और अल्कोहल का अधिक सेवन
  • पारिवारिक इतिहास
Breaking News News and Politics राज्य खबर लाइफस्टाइल स्पेशल