BJP Meeting : भाजपा की दो दिवसीय बैठक, विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी कर सकती है बड़ा बदलाव, कौन होगा नया अध्यक्ष?

BJP Meeting : भाजपा की दो दिवसीय बैठक, विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी कर सकती है बड़ा बदलाव, कौन होगा नया अध्यक्ष?

BJP Meeting

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद बीजेपी अपनी सबसे अहम बैठक करने जा रही है। आज दिल्ली में बीजेपी के संगठन मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक शुरू हो रही है। इस बैठक में बीजेपी मुख्यालय में लोकसभा चुनाव के परिणाम की समीक्षा के साथ साथ आने वाले चुनावों और उप-चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई जाने की संभावना है।

वहीं, बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पर भी चर्चा की जाएगी। वही इसके अलावा नए सिरे से वोटरों के बीच पैठ बनाने और विपक्ष की नैरेटिव का काट निकालने पर भी चर्चा की जा सकती है। जानकारी के अनुसार यह बैठक आज सुबह 11 बजे से शुरु होगी।

कौन होगा भाजपा का नया अध्यक्ष?
आपको बता दें कि बीजेपी के ज़्यादातर बड़े नेता मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हैं। वही बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे हैं। हाल ही में जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया गया था। ऐसे में अब सवाल ये है कि नड्डा के बाद कौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? क्या बीजेपी पिछड़े नेता पर दांव लगाएगी? जल्द ही इन सभी सवालो के जवाब सामने आ सकते हैं।

read more – HIDAYATULLAH NATIONAL LAW UNIVERSITY : हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने की 1 जुलाई से मेंस्ट्रुल लीव पॉलिसी लागू, अब 1 सेमेस्टर में 6 दिनों की मिली छुट्टी, पढ़िए पूरी खबर……..

Breaking News National News and Politics