भिलाई के ग्राम गनियारी में मंगलवार-बुधवार की रात को दोहरे हत्याकांड की घटना हुई, हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग, संपत्ति विवाद और पारिवारिक कलह तीन मुख्य कारण हो सकते हैं, हत्याकांड के शिकार हुए लोगों के परिवार वाले ही संदेह के दायरे में हैं, पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है.

संदेह के दायरे में परिवार वाले
पुलिस को हत्याकांड के पीछे मृतक परिवार के ही लोगों का हाथ होने की आशंका है, परिवार वालों से पूछताछ में ही हत्या का कारण स्पष्ट होने की बात कही जा रही है, फिलहाल पुलिस उसी के आधार पर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है. वर्तमान में पुलिस ने मृतका राजबती के बेटे निर्मल साहू, पोते मनीष साहू, दूसरे बेटे देवनारायण साहू के बेटे तुषार साहू और गांव के रहने वाले लल्ला निषाद से पूछताछ की जा रही है.

एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला ने मीडिया से कहा, जांच में हमें तीन प्रमुख बिंदु मिले हैं, कोई भी बिंदु कमजोर नहीं है, तीनों ही बिंदुओं को आधार बनाकर जांच की जा रही है, जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा.
इसे भी पढ़े – भिलाई: पत्नी के मायके जाने से दुखी युवक ने कंटेनर के सामने कूदकर दी जान
प्रेम प्रसंग के चलते परिवार की प्रतिष्ठा पर आंच
बताया जा रहा है कि करीब सप्ताहभर पहले राजबती के पोते व सविता के चचेरे भाई मनीष ने गांव में रहने वाले लल्ला निषाद नाम के युवक को संदिग्ध हालत में सविता से मिलकर घर से बाहर आते हुए पकड़ा था, राजबती ने घर पर मवेशी पाले थे, लल्ला उन मवेशियों का दूध बेचने का काम करता है, राजबती की अनुपस्थिति में जब सविता घर पर अकेली थी, तब लल्ला वहां गया था और काफी देर बाद बाहर निकला था.

परिवार में आपसी विवाद
राजबती व अर्जुन साहू का एक बेटा देवनारायण साहू वर्तमान में जेल में बंद है, उस पर नाबालिग से दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज है, देवनारायण के बेटे तुषार को लगता था कि उसके दादा-दादी उसके पिता को जेल से छुड़ाने के लिए किसी तरह का प्रयास नहीं कर रहे हैं, इसे लेकर वो अक्सर परिवार में विवाद भी करता था.
बताया जा रहा है कि राजबती और उसका पति अर्जुन साहू अपने बेटे अश्वनी साहू व उसकी बेटी सविता उर्फ माया साहू को ज्यादा पसंद करते थे, इसी कारण से राजबती अपनी पोती सविता को अपने साथ रखती थी, इसलिए परिवार के बाकी सदस्यों को लगता था कि शायद उन्हें संपत्ति में बराबर का हिस्सा नहीं मिलेगा या फिर कोई हिस्सा नहीं मिलेगा, यह भी हत्या की एक वजह बताई जा रही है.

