AB News

Weather Update : दिल्ली-एनसीआर समेत MP-यूपी में बदला मौसम, तापमान में गिरावट

Weather Update

रायपुर। आज दिल्ली-एनसीआर में तापमान 39°c अधिकतम और 26°c न्यूनतम रहेगा। हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और इसका रुख उत्तर की ओर रहेगा।दिल्ली के बाद देश के बाकी हिस्सों में भी मौसम ने करवट ली है। सबसे पहले बात करते हैं मध्य प्रदेश की।

मध्य प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। राज्य के कई जिलों का तापमान काफी गिर गया है। राजधानी भोपाल की तो यहां न्यूनतम तापमान 22°c जबकि 41°c अधिकतम तापमान रह सकता है। हवा की रफ्तार 17 किमी प्रति घंटा और इसका रुख पश्चिम रहेगा। मौसम साफ रहेगा।

इसके बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री जबकि न्यूनतम 25 डिग्री तक जा सकता है। हवा की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटा और इसका रुख उत्तर की ओर रहेगा। सुबह मौसम साफ रहेगा।

Weather Update

वहीं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का न्यूनतम तापमान 22°c जबकि 30°c अधिकतम तापमान जा सकता है। हवा की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटा और इसका रुख दक्षिण उत्तर की ओर रहेगा।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आसपास के इलाके में आज न्यूनतम तापमान 23°c और अधिकतम 39°c तक रह सकता है। हवा की रफ्तार 15 किमी प्रति घंटा और इसका रुख दक्षिण पश्चिम रहेगा।

देश भर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। एक तरफ जहां देश के कई राज्यों में गर्मी का कहर जारी है, वहीं कुछ स्थानो पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। ओवरऑल देश के मौसम की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर, बिहार, राजस्थान, मध्य भारत, उत्तर प्रदेश, हरियाणा-पंजाब के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। इस दौरान धूल भरी आंधी के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। साथ ही उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version