Weather Update
रायपुर। देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गर्मी चरम पर है, लेकिन राहत की खबर है कि 29 मई से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज बारिश, गरज-चमक और आंधी की संभावना है, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। 30 और 31 मई को भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
मध्य प्रदेश:
राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हवा की रफ्तार 30 से 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ लाइन की वजह से 31 मई तक मौसम खराब बना रहेगा। बारिश की मात्रा सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
Weather Update
उत्तर प्रदेश:
लखनऊ में तापमान 37°C तक पहुंच सकता है। पूर्वी यूपी में तापमान स्थिर रहेगा, जबकि पश्चिमी यूपी में कुछ गिरावट आ सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव और पश्चिमी विक्षोभ के चलते 29 मई से बारिश के आसार हैं। पूर्वा हवाओं के प्रभाव से वातावरण में नमी बनी हुई है।
उत्तराखंड:
देहरादून में आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में तीव्र बौछारें हो सकती हैं। सूरज और बादलों की आंखमिचौली जारी है। पश्चिमी विक्षोभ और समुद्री नमी के चलते प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं।
Weather Update
छत्तीसगढ़:
रायपुर समेत राज्य के कई जिलों में मानसून ने 12 दिन पहले दस्तक दे दी है। 28 मई को ही मानसून दंतेवाड़ा से प्रवेश कर गया। भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 29 जिलों में 40 किमी/घंटा की तेज हवाओं की संभावना है।
देशव्यापी परिदृश्य:
प्री-मानसून की सक्रियता ने देश के आधे हिस्से को प्रभावित किया है। केरल में मानसून की दस्तक के बाद दक्षिणी राज्यों में बारिश शुरू हो चुकी है। वहीं, उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में अगले 24 घंटे में मौसम में बड़ा बदलाव आ सकता है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में आंधी-तूफान और बारिश के आसार हैं। पहाड़ी राज्यों में भी बादल सक्रिय हैं।