AB News

Ujjain Rape Case : शर्मसार हुई महाकाल की नगरी, फुटपाथ पर दिनदहाड़े महिला की लूटी गयी इज्जत, मानवता की धज्जियां उड़ाते लोग बनाते रहे वीडियो, विपक्ष हुई हमलावर

Ujjain Rape Case

उज्जैन। कहा जाता है की अगर गुनाह करने वाला अपराधी होता है तो उससे भी बड़ा अपराधी होता है गुनाह को सहने वाला। ऐसी ही मानवता की शर्मसार मिशाल पेश की गयी, बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में। जहां लोगो ने पीड़िता की मदद करने बजाय उसकी लूटी हुई आबरू का वीडियो बनाते रहे। हमारे देश के लचर कानून वयवस्था के कारण आज देश में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है।

देश में महिला की सुरक्षा सिर्फ पन्नों में ही सिमट कर रह गयी है। आये दिन मासूम बच्चियों से लेकर अधेड़ उम्र की महिला के साथ रेप जैसी घटनाएं हो रही है। लोगो को दिलों दिमाग में कानून का डर खत्म सा हो गया है। इस कारण से आपराधिक प्रवृत्ति लोग आये दिन ऐसी घटना को अंजाम दे रहे है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर किसी के होश उड़े के उड़े रह गए। यहां सरेआम, दिन दहाड़े एक घटिया मानसिकता के व्यक्ति ने सड़क किनारे कचरा बीनने वाली महिला के साथ रेप जैसी घटिया घटना को अंजाम दिया।

Ujjain Rape Case

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला को शराब पिलाकर आरोपी ने उसको अपनी हवस का शिकार बनाया। सरेआम सड़क पर इस तरह की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग महिला को बचाने की बजाय वीडियो बनाते रहे। लोग महिला को बचाने की बजाय वीडियो बनाते रहे। वही इस दिल दहला देने वाले वीडियो के सामने आने के बाद विपक्षी पार्टी कांग्रेस बीजेपी की सरकार पर हमलावर हो गयी है।

वीडियो बनाते रहे लोग, मदद नहीं की
सड़क के फुटपाथ पर एक युवक महिला के साथ खुलेआम दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान कुछ लोग वहां से गुजरे। बजाय महिला की मदद करने के उसका वीडियो भी बनाया मगर महिला की मदद नहीं की। बताया जा रहा है कि महिला मजदूर है और वह कोयला फाटक इलाके से गुजर रही थी। इसी दौरान युवक ने उसे रोक लिया और सड़क किनारे फुटपाथ पर ले जाकर रेप किया।

जानिए पूरा मामला…

यह पूरी घटना उज्जैन के कोयला फाटक चौराहे क्षेत्र का है। यहां एक युवक ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के पास फुटपाथ पर एक महिला के साथ घिनौना कृत्य किया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

वही पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और फिर शराब पिलाकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। आरोपी, जिसका नाम लोकेश बताया जा रहा है, घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया। यह घटना शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक, कोयला फाटक के पास हुई, जहां कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने महिला की मदद नहीं की, बल्कि वीडियो बनाते रहे।

वीडियो बनाने वाले पर भी की जाएगी कार्रवाई

यहां हैरान करने वाली बात ये भी है कि जब महिला के साथ दुष्कर्म हो रहा था तो किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो तो बनाया लेकिन दुष्कर्म करने वाले इस युवक को ऐसा करने से नहीं रोका। इस मामले में पुलिस वीडियो बनाने वाले की जानकारी भी जुटा रही है जिसके बाद उसके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लगभग 7 सालों पहले पीड़ित महिला परिवार के साथ उज्जैन रहने आ गई थी। महिला फुटपाथ पर ही रहती है।

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

घटना के बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया। वही उज्जैन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस घटना पर सरकार की आलोचना करते हुए महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उज्जैन की धार्मिक नगरी शर्मसार हुई है, प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से विफल है। उज्जैन सेंट्रल कोतवाली थाना सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई की और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

Exit mobile version