AB News

Tribute Ceremony On Police Memorial Day : आज राजधानी में पुलिस स्मृति दिवस परेड कार्यक्रम, राज्यपाल डेका, CM साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे शामिल

Tribute Ceremony On Police Memorial Day

रायपुर। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर माना में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। राज्यपाल रमेन डेका की विशेष उपस्थिति में पुलिस स्मृति दिवस परेड कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वहीं इस कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा भी मुख्य रूप से शामिल हो रहे हैं।

बता दें कि यह कार्यक्रम प्रातः 8.50 बजे से 10.21 बजे तक चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर माना में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथिगणों का श्रद्धांजलि उद्बोधन होगा।

इस मौके पर सम्पूर्ण भारत में एक सितम्बर 2023 से 31 अगस्त 2024 तक कर्तव्य की बेदी पर शहीद हुए सुरक्षा कर्मियों की नामावली का वाचन तथा अतिथिगणों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। वहीं राज्यपाल रमेन डेका इस अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारों से मुलाकात करेंगे।

READ MORE – Bengal Cyclone Alert : बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान ‘दाना’, IMD ने कई राज्यों के लिए जारी की चेतावनी

Exit mobile version