Teacher burnt alive
करतला। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र में एक कार में अचानक आग लगने से कार सवार टीचर पूरी तरह झुलस गया। हादसे में शिक्षक की जलकर मौत हो गई। बताया गया कि आग इतनी तेजी से फैली कि शिक्षक कार से बाहर नहीं निकल पाया। जिससे उसकी जलकर मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान रायगढ़ के रहने वाले शिक्षक जगतराम बेहरा के रूप में की गई है। जगतराम रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के गांव कीदा का रहने वाला था। रविवार की सुबह अपने घर से थाना जाने के लिए निकला था लेकिन वह छाल के रास्ते कोरबा जिले की सीमा में प्रवेश करते हुए चचिया के करीब आ गया।
Teacher burnt alive
चचिया और छाल के बीच सड़क किनारे उसकी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। कार का सेंटर लाॅक बंद हो जाने के कारण शिक्षक अंदर ही फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी कार से बाहर नही निकल पाने के कारण शिक्षक की जिंदा जलकर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि इस घटना को जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गयी।

करतला पुलिस के मुताबिक पसरखेज से कुछ दूर आगे लुदुखेत चचिया के पास अचानक शिक्षक के चलती कार में आग लग गयी। शिक्षक जगतराम कुछ समझ पाता, इस बीच आग भीषण हो गया। कार में आग इतनी भयंकर थी कि स्थानीय ग्रामीण चाहकर भी कार के अंदर फंसे शिक्षक को बचा नही सके। आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। लेकिन तब तक काफी देर हो चुका था। करतला पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

