spot_img
Wednesday, October 22, 2025

Raipur Crime : रायपुर क्राइम ब्रांच पर गंभीर आरोप…! कारोबारी का दावा- तलाशी के दौरान गाड़ी से चोरी हुए पैसे… कांस्टेबल सस्पेंड

रायपुर/दुर्ग, 22 अक्टूबर। Raipur Crime : राजधानी रायपुर की क्राइम ब्रांच एक बार फिर विवादों में घिर गई है। धमतरी निवासी और दुर्ग में...

Latest Posts

SP CANDIDATE KAJAL NISHAD : सपा उम्‍मीदवार काजल निषाद को चुनाव प्रचार के दौरान आया हार्ट अटैक, डॉक्‍टरों ने किया लखनऊ रेफर

SP CANDIDATE KAJAL NISHAD

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी काजल निषाद की रविवार को अचानक तबीयत ख़राब होने के कारण उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें ब्लड प्रेशर और हार्ट संबंधी परेशानी थी। फिलहाल, इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार है। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

काजल निषाद हाई-प्रोफाइल गोरखपुर सीट से अभिनेता और मौजूदा भाजपा सांसद रवि किशन के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरी हैं। काजल निषाद की 5 अप्रैल को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान अचानक तबीयत खराब होने के कारण वह बेहोश होकर गिर गई थीं। जिसके बाद उन्हें इलाज के दौरान ही हार्ट अटैक आया था।

READ MORE – JUNGLE SAFARI RAIPUR : नया रायपुर स्थित नंदनवन जू का बदला समय, अब ढाई घंटे पहले खुलेगा अब सफारी ढाई घंटे पहले खुलेगा

बता दें कि लोकसभा चुनावों के लिए मतदान सात चरणों में होना है। 19 अप्रैल को पहले चरण को प्रथम चरण का मतदान होना है, वहीं गोरखपुर में चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में एक जून को वोट डाले जाएंगे। 4 जून को मतदान के परिणाम आएंगे।

SP CANDIDATE KAJAL NISHAD

काजल निषाद कौन हैं ?

  • काजल एक टीवी अभिनेत्री हैं। उन्होंने लापतागंज सहित कई सीरियल में काम करने के साथ भोजपुरी फिल्मों में भी अपने दमदार अभिनय से छाप छोड़ी है।
  • काजल का जन्म गुजरात के कच्छ में हुआ था। लेकिन करियर बनाने के लिए वह मुंबई चली गईं। 2009 में उन्होंने लापतागंज शो में चमेली का रोल किया था
  • भोजपुरी इंडस्ट्री में काजल की पहली फिल्म शादी ब्याह थी। काजल के पति संजय भोजपुरी फिल्मों के प्रोड्यूसर हैं। वे गोरखपुर के रहने वाले हैं।
  • काजल इस समय भले ही सपा में हों। लेकिन उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। 2012 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
  • 2021 में काजल ने सपा जॉइन की। 2022 में उन्होंने कैंपियरगंज सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा। फिर उन्हें हार मिली। इसके एक साल बाद अखिलेश यादव ने उन्हें गोरखपुर मेयर का चुनाव लड़ाया। इस चुनाव में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

 

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.