AB News

SINGHAM AGAIN RELEASE UPDATE:सिंघम अगेन ने मचाया सिनेमाघरों में तहलका, अजय कि फिल्म करेगी छप्परफाड़ कलेक्शन, जानिए फिल्म की क्या है स्टोरी

SINGHAM AGAIN RELEASE UPDATE

मुंबई। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की मूवी ‘सिंघम अगेन’ आज सिनेमा घरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा बॉलिवुड के कई सितारे जैसे अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और सलमान खान नजर आने वाले है। वही इससे पहले इस फिल्म की दो पार्ट आ चुकी है जो जबरदस्त हिट की लिस्ट में शामिल हो चुकी है।

दरअसल, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की आज सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में भोजपुरी स्टार रवि किशन की वजह से बिहार और झारखंड में जबरदस्त ओपनिंग देखने को मिल रही है। वही इसके लिए रवि किशन ने दर्शकों का आभार जताते हुए कहा कि– “आप सभी से हमें बहुत प्यार और दुलार मिलता है। इस फिल्म को और बड़ा बना दीजिए.”

SINGHAM AGAIN RELEASE UPDATE

क्या है फिल्म की कहानी

रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ लगभग 2 घंटे 24 मिनट की है। बताया जा रहा है कि सिंघम अगेन की स्टोरी रामायण की कहानी से ली गई है। इस फिल्म में अजय(DCP बाजीराव सिंघम) जैकी श्राफ(उमर हाफिज) को पकड़ता है। वही करीना कपूर(अवनी) जो कि बाजीराव की पत्नी है उसे अर्जुन कपूर(जुबैर) किडनैप कर लेता है।

Actor Darshan got bail: एक्टर दर्शन थुगुदीपा को हाईकेर्ट से मिली राहत, रेणुकास्वामी मर्डर केस में दी अंतरिम जमानत

फिल्म की कहानी रामायण से प्रेरित

जैसे रामायण में सीता को बचाने के लिए राम अपनी सेना के साथ लंका जाते है। वैसे ही फिल्म में बाजीराव सिंघम अपनी पत्नी को बचाने के लिए सूर्यवंशी (अक्षय कुमार), सिंबा (रणवीर सिंह), सत्या बाली (टाइगर श्रॉफ) और शक्ति शेट्टी (दीपिका पादुकोण) के साथ जाते है। इस फिल्म में बाजीराव अपनी पत्नी को कैसे बचा पाता है, इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

SINGHAM AGAIN RELEASE UPDATE

बता दें कि, ‘सिंघम अगेन’ 400 करोड़ के बजट में बनी है। वही   मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, इसका सामना कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल-भूलैया-3’ से क्लैश के कारण नुकसान हो सकता है।

Exit mobile version