AB News

Shiv Tandav Stotram by Indian Military : ऑपरेशन सिंदूर में गूंजा शिव तांडव स्तोत्र, भारतीय सेना ने दिखाई अडिग शक्ति और संकल्प

Shiv Tandav Stotram by Indian Military

नई दिल्ली। भारतीय सेना की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस उस वक्त बेहद खास बन गई जब ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को दर्शाते वीडियो में शिव तांडव स्तोत्र की गूंज सुनाई दी। पूरे कॉन्फ्रेंस हॉल में भगवान शिव के इस प्रचंड स्तोत्र की दिव्य ध्वनि गूंज उठी। यह कोई सामान्य संगीत नहीं था, बल्कि एक स्पष्ट संदेश था। भारत सिर्फ शस्त्रबल से नहीं, बल्कि अडिग संकल्प और आध्यात्मिक शक्ति से भी जवाब देता है। इस क्षण ने न केवल राष्ट्र की सैन्य ताकत को दर्शाया, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जुड़ाव को भी उजागर किया।

READ MORE – Comedian Bharati Singh : ट्रोलिंग के बीच भारती सिंह का भावुक जवाब, ‘थाईलैंड में छुट्टियां नहीं, काम के लिए हूं आई’

Shiv Tandav Stotram by Indian Military

इस स्तोत्र की पंक्तियों के साथ ऑपरेशन सिंदूर की क्लिप सामने आई, जिसमें दिखाया गया कि कैसे भारतीय सेना ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत शिव तांडव की धुन के साथ हुई, और स्क्रीन पर लिखा था, “भारत सिर्फ बल प्रयोग से ही नहीं, बल्कि अडिग संकल्प से जवाब देता है।” इसी के साथ सोशल मीडिया और गूगल पर लोग शिव तांडव स्तोत्र को सर्च करने लगे।

शिव तांडव स्तोत्र की रचना रावण ने की थी, जब उसने महादेव को प्रसन्न करने के लिए हिमालय की घाटियों में तप किया था। माना जाता है कि इस स्तोत्र का पाठ ऊर्जा से भर देता है, नकारात्मकता को दूर करता है और आत्मबल को जागृत करता है। यही कारण है कि इसे ऑपरेशन सिंदूर जैसी महत्वपूर्ण सैन्य कार्रवाई की प्रस्तुति के लिए चुना गया। सेना का यह संदेश स्पष्ट था। भारत के वीर जवान जब आतंकियों के खिलाफ लड़ते हैं, तो उन्हें सिर्फ अस्त्र-शस्त्र ही नहीं, शिव का आशीर्वाद और आत्मिक शक्ति भी प्राप्त होती है।

Shiv Tandav Stotram by Indian Military

ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि बेहद संवेदनशील और दर्दनाक थी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 निर्दोष नागरिकों की निर्ममता से हत्या कर दी, वो भी उनके धर्म पूछकर। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों के नेटवर्क को निशाना बनाया और ऑपरेशन सिंदूर के तहत दुश्मनों पर करारा प्रहार किया। इसका असर ऐसा था कि 10 मई को पाकिस्तान को सीजफायर की गुहार लगानी पड़ी, जिसे भारत ने रणनीतिक विवेक के तहत स्वीकार किया। हालांकि सेना ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है। यदि पाकिस्तान ने भविष्य में कोई नापाक हरकत की, तो एक बार फिर तांडव होगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एयर मार्शल ए.के. भारती ने तीखे अंदाज़ में पाकिस्तान को चेताया। उन्होंने कहा, “हमारा काम दुश्मन को तबाह करना है, लाशें गिनना उनका काम है।” यह बयान देश की आक्रामक और निर्णायक सैन्य नीति की झलक था। ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य और मानसिक ताकत दोनों को प्रदर्शित किया है — और शिव तांडव की ध्वनि ने इसे एक गहरी आध्यात्मिक शक्ति में बदल दिया।

शिव तांडव का श्लोक जिसमें यमराज तक के विनाश का वर्णन है, उस भावना को दर्शाता है कि महादेव स्वयं रक्षा करने वाले हैं और विनाश भी वही करते हैं। भारतीय जवानों की वीरता, आत्मबल और लक्ष्य के प्रति समर्पण इस बात का प्रमाण हैं कि वे सिर्फ सैनिक नहीं, बल्कि शिव के तांडव का सजीव रूप हैं।

READ MORE – CG Accident : खरोरा सड़क हादसे में 13 की मौत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुआवजे का ऐलान – मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता

 

Exit mobile version