AB News

Sharda Sinha Passes Away : पटना में राजकीय सम्मान के साथ होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार

Sharda Sinha Passes Away

पटना। भोजपुरी स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का आज पटना के गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान घाट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे समेत अन्य नेता शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के डीएम को निर्देश देते हुए कहा कि राजकीय सम्मान के साथ स्व. शारदा सिन्हा के अंतिम संस्कार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करवाया जाए।

शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर बीते बुधवार को पटना के राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी हुई थी। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ बिहार सरकार के कई मंत्री पुष्पांजलि अर्पित करने आवास पर पहुंचे हुए थे।

गौरतलब है कि शारदा सिन्हा के पति का निधन 45 दिन पहले यानी 22 सितंबर को हुआ था। उनका अंतिम संस्कार भी यही पटना के गुलबी घाट पर ही किया गया था। शारदा सिन्हा की इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार भी इसी घाट पर हो। छठ के पहले दिन 5 अक्टूबर को देर रात दिल्ली AIIMS में शारदा सिन्हा का निधन हो गया था। शारदा सिन्हा ने 72 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

read more – Keonjhar Government Engineering College : ओडिशा में इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग के दौरान छात्र की बेरहमी से पिटाई, 5 छात्र गिरफ्तार

Exit mobile version