AB News

shahrukh khan threat: शाहरूख खान को जान मारने की धमकी देने वाला फैजान खान गिरफ्तार, 50 लाख कि थी फिरौती की मांग

shahrukh khan threat

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान को धमकी देन वाला शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने आरोपी को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार किया है। वही आरोपी की पहचान फैजान खान के रूप में हुई है। आपकों बता दें कि आरोपी फैजान खान ने एक्टर को कुछ दिनों पहले जान से मारने की धमकी देने के साथ 50 लाख फिरौती की मांग भी की थी।

जानकारी के मुताबिक, एक्टर शाहरूख खान को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मुबंई पुलिस ने आरोपी को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम फैजान खान के बताया जा रहा है। आरोपी फैजान खान पेशे से वकील है।

shahrukh khan threat

मुबंई पुलिस ने फैजान खान को किया गिरफ्तार

फैजान खान ने मुंबई पुलिस से कहा था कि वे 14 नवंबर को आकर अपना बयान दर्ज करेगा। इसके बाद फैजान खान ने कहा कि उन्हें पिछले दो दिनों से धमकियां मिल रही है। इस दौरान उसने मुंबई पुलिस कमिश्नर से लेटर लिख कर अनुरोध किया कि उनका बयान वर्चुअली लिया जाय।  हालांकि मुबंई इसकी इजाजत नही दी और फैजान खान को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि, 5 नवंबर को मुबंई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक्टर शाहरूख खान को जान से मारने की धमकी भरा कॉल आया था। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मामला दर्ज कर लिया था।

Exit mobile version