AB News

Shahjahanpur Amba Cinema Hall Fire : यूपी के शाहजहांपुर में अम्बा सिनेमा हाल में लगी भीषण आग, चाँद मिंटो में सब कुछ हुआ खाक, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Shahjahanpur Amba Cinema Hall Fire

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर के अंबा सिनेमा हाल में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल विभाग की 5 की गाड़ियों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

read more – ODISHA BREAKING NEWS : भोजन की तलाश में भटक रहे दंतैल के करंट की चपेट में आने से हुई मौत

इस दौरान सिनेमा हाल के बाहर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसको हटाने में पुलिस को काफी मशक्क्त करनी पड़ी। इन सबमे फ़िलहाल रहत की बात यह रही की यह आगजनी की घटना शो खत्म होने के बाद हुआ। जिसके कारण कोई दर्शक नहीं था। फिलहाल अभी नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। एसी के आउटडोर में शार्ट सर्किट आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

Shahjahanpur Amba Cinema Hall Fire

खबरों के अनुसार दरअसल रविवार को वीकेंड के कारण सिनेमाहाल में अंतिम शो में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। रात करीब 11.30 शो समाप्त हुआ, जिसके बाद रात 11.45 बजे अचानक छत की ओर लपटें दिखीं। इसके 10 मिनट पहले ही हाल खाली हो चुका था। चंद मिनट में तारों से निकली लपटें फर्नीचर तक पहुंच गईं।

रात 12.15 बजे दमकल की पहली गाड़ी पहुंची मगर, स्थिति बिगड़ती देखकर तीन अन्य गाड़ियां और मंगवाई गईं। रात 12.45 बजे आग की लपटों पर काबू पा लिया। जिस समय आग लगी उस वक्त उसके अंदर कोई मौजूद नहीं था। अगर ये आग दिन में लगती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

read more – CCPL 2024 FINAL : रायपुर राइनोज ने 8 विकेट से जीता CCPL का FINAL मुकाबला

Exit mobile version