AB News

Sai Cabinet Ayodhya Visit : CM साय की कैबिनेट करेगा ‘भांचा राम’ के दर्शन, माता शबरी की पवित्र भूमि के बेर लेकर जाएंगे अयोध्या, विपक्ष ने कसा तंज

Sai Cabinet Ayodhya Visit

रायपुर। अयोध्या और भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ का अटूट नाता रहा है। अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पूरा मंत्रिमंडल शनिवार यानी आज 13 जुलाई को रामलला के दर्शन करने अयोध्या जायेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय उपहार स्वरूप माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी साथ ले जायेंगे।

 

अयोध्या पहुंचकर उपहार स्वरूप रामलला के चरणों में मुख्यमंत्री बेर फल भेंट करेंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ का विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, करी लड्डू, अनरसा और सीताफल भी रामलला को भेंट किया जाएगा। CM साय ने कहा कि, अयोध्या में बने भगवान राम की भव्य मंदिर का दर्शन करेंगे।

Sai Cabinet Ayodhya Visit

वहीं इसे छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने नौटंकी बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार बने छह महीने से ज़्यादा हो गए हैं, फिर भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल के साथ चंदखुरी स्थित कौशल्या माता के मंदिर नहीं गए हैं। रायपुर के आरंग में स्थपित यह मंदिर अनोखा है क्योंकि यह एकमात्र ऐसा मंदिर है जहाँ भगवान राम को कौशल्या माँ की गोद में दिखाया गया है।

शुक्ला ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल माना जाता है। उन्होंने सवाल किया कि मंत्री चंदखुरी में भांचा राम से मिलने के बजाय अयोध्या क्यों जा रहे हैं। उन्होंने स्थानीय कहावत का इस्तेमाल किया, “घर का जोगी, गांव का जोगड़ा” जिसका मतलब है अपने गांव से कहीं ज्यादा सम्मान कहीं और।

इसके लिए 22 सीटर विशेष विमान की व्यवस्था की गई है। यह एक दिवसीय यात्रा होगी, जिसमें शाम तक सभी मंत्री वापस लौट आएंगे। मुख्यमंत्री जिस शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी लेकर जाएंगे वहां की मान्यता रामायण से जुड़ी है। कहा जाता है कि, प्रभु श्रीराम ने शिवरीनारायण में ही माता शबरी के जूठे बेर खाए थे। इसलिए यह भेंज ननिहाल से अपने भांचा राम को होगी।

Exit mobile version