spot_img
Friday, June 20, 2025

PURULIA ACCIDENT : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई बोलेरो, बारात से लौट रहे 9 लोगों की दर्दनाक मौत

PURULIA ACCIDENT पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें बोलेरो और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर...

Latest Posts

Red Sea Attack : हूतियों ने हिंद महासागर और लाल सागर में अमेरिकी जहाज पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, 24 घंटे में दो बार साधा निशाना, अमेरिकी जहाजों के खिलाफ चलाए 6 ऑपरेशन

Red Sea Attack

यमन के हूतियों ने एक बार फिर लाल सागर में अमेरिकी जहाजों को निशाना बना कर हमला किया। जिसमे एक लड़ाकू जहाज को भी निशाना बनाया गया है। ईरान समर्थित समूह के सैन्य प्रवक्ता ने शनिवार 1 जून को जानकारी देते हुए बताया कि यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर और हिंद महासागर में एक अमेरिकी विमानवाहक पोत, एक अमेरिकी विध्वंसक और तीन अन्य जहाजों को निशाना बनाकर छह ऑपरेशन चलाए गए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लाल सागर के उत्तर में अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर आइजनहावर पर हूती विद्रोहियों ने मिसाइल और ड्रोन के द्वारा अटैक किया। पिछले 24 घंटे में दो बार एयरक्राफ्ट पर अटैक किया गया।

Red Sea Attack

तो वही इसके अलावा लाल सागर में एक युद्धपोत और अबलियानी जहाज जो की एक ऑयल टैंकर है को निशाना बनाया गया। साथ ही मैना जहाज जिसमे पैसेंजर के साथ सामान एक देश से दूसरे देश भेजा जाता है उसे भी दो बार निशाना बनाया गया।

हूती विद्रोही लगातार जहाजों को निशाना बनाकर इजराइल पर युद्ध को खत्म करने दबाव बना रहे हैं। इन सब अटैक से बचने के लिए नवंबर से दुनियाभर के कॉमर्शियल जहाज लाल सागर के बदले अफ्रीका से होते हुए गुजर रहे हैं।

read more – CHHATTISGARH WEATHER : छत्तीसगढ़ में नौपता की विदाई होते ही लोगो को भीषण गर्मी से मिली राहत, इन इलाकों में बारिश के आसार, प्रदेश में लू से अब तक 15 मौतें

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.