Red Sea Attack
यमन के हूतियों ने एक बार फिर लाल सागर में अमेरिकी जहाजों को निशाना बना कर हमला किया। जिसमे एक लड़ाकू जहाज को भी निशाना बनाया गया है। ईरान समर्थित समूह के सैन्य प्रवक्ता ने शनिवार 1 जून को जानकारी देते हुए बताया कि यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर और हिंद महासागर में एक अमेरिकी विमानवाहक पोत, एक अमेरिकी विध्वंसक और तीन अन्य जहाजों को निशाना बनाकर छह ऑपरेशन चलाए गए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लाल सागर के उत्तर में अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर आइजनहावर पर हूती विद्रोहियों ने मिसाइल और ड्रोन के द्वारा अटैक किया। पिछले 24 घंटे में दो बार एयरक्राफ्ट पर अटैक किया गया।
Red Sea Attack
तो वही इसके अलावा लाल सागर में एक युद्धपोत और अबलियानी जहाज जो की एक ऑयल टैंकर है को निशाना बनाया गया। साथ ही मैना जहाज जिसमे पैसेंजर के साथ सामान एक देश से दूसरे देश भेजा जाता है उसे भी दो बार निशाना बनाया गया।
हूती विद्रोही लगातार जहाजों को निशाना बनाकर इजराइल पर युद्ध को खत्म करने दबाव बना रहे हैं। इन सब अटैक से बचने के लिए नवंबर से दुनियाभर के कॉमर्शियल जहाज लाल सागर के बदले अफ्रीका से होते हुए गुजर रहे हैं।