Ramayana First Poster Out
मुंबई। साउथ के फिल्म डायरेक्टर नितेश तिवारी की रामायण का दर्शकों को काफी समय से इंतजार था। आखिरकार इस फिल्म की घोषणा हो गई है। खबरों के मुताबिक मेकर्स ने आज बुधवार, 6 नवंबर को फिल्म का एक पोस्ट शेयर करते हुए करके इसकी सूचना दी।
इसमें बताया गया है ये फिल्म दो भागों में रिलीज़ होगी। फिल्म का पहला भाग 2026 में और दूसरा 2027 में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि प्रशंसक रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।
आज फिल्म निर्माता नमित मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर रामायण का पहला पोस्टर जारी किया है, जिससे प्रशंसक बेहद खुश और उत्साहित हैं। नमित मल्होत्रा ने भले रामायण की घोषणा कर दी है लेकिन फिल्म के कलाकारों का खुलासा नहीं किया गया है।
फिल्म का पहला पार्ट दो साल बाद दिवाली 2026 में रिलीज किया जाएगा। तो वहीं दूसरा भाग एक साल बाद दिवाली 2027 में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे, जबकि साई पल्लवी सीता का किरदार निभाएंगी। वहीं केजीएफ एक्टर यश रावण के किरदार में नजर आएंगे।