AB News

Ujjain News : जोमैटो पर आर्डर कर मंगवाया सेव टमाटर की सब्जी, सब्जी में निकली हड्‌डी, होटल सील कर लाइसेंस भी किया गया रद्द

Ujjain News

उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में वेज खाने में हड्डी निकलने का मामला चर्चा में आया है। जहां एक शख्स ने जोमाटो से एक होटल से खाना ऑर्डर किया था। जिसमे सेव टमाटर की सब्जी ऑर्डर की लेकिन उस सब्जी में हड्डी निकली।

जिसके बाद शख्स ने होटल की शिकायत कर दी। शिकायत के बाद अब उस होटल को सील कर उसका लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। दरअसल, यहां राजगढ़ जिले के रहने वाले मनोज चंद्रवंशी अपने समाज की धर्मशाला में ठहरे हुए थे।

इस दौरान उन्होंने खाने के लिए ऑनलाइन सेव टमाटर की सब्जी ऑर्डर की। जैसे ही वे भोजन करने बैठे तो भोजन में हड्डी निकली। जिसके बाद मनोज ने होटल न्यू नसीब के खिलाफ खाद्य विभाग से शिकायत कर दी। जिसके बाद प्रशासन की ओर से होटल पर एक्शन लिया गया।

read more – Chhattisgarh Mayor Election : राज्य सरकार ने नगर निगम चुनाव में किया बड़ा बदलाव! अब जनता सीधे चुनेगी अपना महापौर……

Exit mobile version