AB News

Raipur Weather : छ.ग. में मौसम ने एक बार फिर से ली करवट, कुछ स्थानों पर अंधड़ के साथ बारिश की संभावना

Raipur Weather

रायपुर। एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। जिसके कारण मार्च के आखरी दिन गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही बारिश व बिजली गिरने की संभावना है।
इसके साथ ही अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं।

हालांकि मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। दोपहर की तेज धूप के साथ ही गर्म हवाओं के कारण उमस में भी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस वर्ष तो अप्रैल, मई और जून के महीने भी तपाने वाले होंगे।

READ MORE – CG LOK SABHA ELECTION 2024 : बस्तर लोकसभा क्षेत्र से 11 उम्मीदवारों का नामांकन मान्य, 19 अप्रैल को होगा मतदान

Raipur Weather

वहीं राजधानी सहित प्रदेश में हफ्तेभर से तापमान तेजी से बढ़ रहा था। शनिवार को मौसम में बदलाव से तापमान में थोड़ी गिरावट हुई है। इससे लोगों को बढ़ते गर्मी से राहत मिली है। बढ़ती तेज धूप और गर्मी के बीच मौसम सुहावना हुआ जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। प्रदेशभर में राजनांदगांव के तापमान में सर्वाधिक वृद्धि रहा। यहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा।

READ MORE – MAHALAKSHMI NARI NYAY YOJNA : राजधानी के चारों विधानसभा में नारी न्याय गारंटी योजना की शुरुआत, कांग्रेस ने किया एक लाख सालाना देने का ऐलान

 

Exit mobile version