Raipur sweepers Strike
रायपुर। रायपुर शहर में के सफाई मित्र या सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए। दरअसल भाजपा के एक नेता द्वारा सफाई से की गई मारपीट की वजह से सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर दी है। इस कारण शहर की धक्कामार चल रही व्यवस्था भी कचरे में चली गई है।
दरअसल मंगलवार को गुढ़ियारी में सफाई मित्रों से मारपीट की गई थी। इसकी गुढियारी थाने में शिकायत भी हुई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज कर्मचारी कचरा कलेक्शन का काम नहीं किया।
दलदल सिवनी में हड़ताल पर बैठे रामकी कर्मचारी के कर्मचारियों से मुलाकात करने खुद मेयर एजाज ढेबर पहुंचे। ढेबर ने सफाई मित्र के साथ बात की और उन्हें बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने रामकी कम्पनी के मैनेजमेंट से बात कर कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया।
रायपुर में रोज 600 मीट्रिक टन कचरा निकलता है
रायपुर शहर से रोजाना 600 से 700 मीट्रिक टन कचरा निकलता है। शहर के दो लाख 92 हजार घरों और 45 हजार व्यवसायिक जगहों से रामकी कंपनी कचरा कलेक्शन करती है। इसके बाद कचरे का साइंटफिक तरीके से निष्पादन करती है। हड़ताल की वजह से आज यहां से कचरा कलेक्शन नहीं हो पाया।
ये समस्याओं का जल्द हो समाधान
सफाई कर्मचारियों का कहना है कि काम के दौरान आम लोग बदसलूकी, गाली गलौज और मारपीट पर उतर आते हैं…इसके साथ ही हमारे काम के अनुसार हमें सैलरी नहीं मिलती है। हमारी मांग है कि जिन लोगों ने हमारे साथी से मारपीट की, पुलिस उन पर कार्रवाई करें। हालांकि महापौर के जाने के बाद कर्मचारियों अपना हड़ताल तो खत्म कर दिया है…लेकिन आने वाले समय उनके साथ इस तरह का कोई घटना न हो इसके इनके ठेकेदार को यह सुनिश्चित करना चाहते हैं