AB News

Raipur Ashoka Biryani : दो कर्मचारियों की मौत के बाद राजधानी की मशहूर बिरयानी सेंटर अशोका में लगा ताला, दोषियों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई, गृहमंत्री विजय शर्मा ने मृतक के परिजनों को दिया आश्वासन

Raipur Ashoka Biryani

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अशोका बिरयानी में 2 कर्मचारियों की मौत का मामला सुलझ गया। होटल परिसर में लाश के साथ प्रदर्शन कर रहे मृतकों के परिजनों से मिलने गृहमंत्री विजय शर्मा पहुंचे।

उन्होंने परिजनों को होटल मालिक समेत प्रबंधन पर सख्त से सख्त कार्यवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने अशोका बिरयानी के मालिक समेत चार लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

इसके साथ ही अशोका बिरयानी प्रबंधन दोनों कर्मचारियों के परिजन को 15-15 लाख रुपए मुआवजा देगा। आजीवन 15-15 हजार रुपए महीने गुजारा भत्ता भी देना होगा। इसके बाद परिजन शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे लाश को लेकर अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव रवाना हो गए।

read more – LOK SABHA ELECTION 2024 : छत्तीसगढ़ की हाई प्रोफाइल सीट में 21 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ करेंगे रोड शो, तो वही प्रियंका गाँधी करेगी विशाल जनसभा को सम्बोधित

Raipur Ashoka Biryani

बता दे कि अशोका बिरयानी सेंटर की मुश्किलें बढ़ गयी है। अशोका बिरयानी को फिलहाल बंद कर दिया गया है। अशोका बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों की गटर की सफाई के दौरान हुई मौत और उसके बाद होटल के कर्मचारियों द्वारा पत्रकारों से की गई बदसलूकी पर कार्रवाई की गयी।

जिसके बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। होटल को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। साथ ही आज इस मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए आशोका बिरयानी के तीन कर्मचारियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

Exit mobile version