AB News

Raipur Ashoka Biryani : रायपुर के अशोका बिरयानी में खाद्य विभाग की दबिश, शाकाहारी खाने में मिला मांस का टुकड़ा

Raipur Ashoka Biryani

रायपुर। राजधानी के अशोका बिरयानी की मुश्किलें कम होने के बजाय और बढ़ गए है। रायपुर के मोहबा बाजार स्थित अशोका बिरयानी होटल में शाकाहारी खाने में मांस का टुकड़ा मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम जांच के लिए आशोका बिरायनी होटल पहुंची, यहां किचन में क्रास कंटेमिनेशन का चौंकाने वाला मामले सामने आया।

होटल के किचन में शाकाहारी और मांसाहार एक साथ रखा जा रहा था। इस कारण ही होटल में बार बार शाकाहारी खाने में मांस के टुकड़े निकलने की शिकायत मिल रही थी। किचन का आकार शाकाहारी और मांसहारी खाना बनाने और रखने के अनुपात में काफी छोटा था।

मिली जानकारी के मुताबिक अशोका बिरयानी होटल से पालक सब्जी में मांस का टुकड़ा निकलने की शिकायत मिली। शाकाहारी भोजन में मांस निकलने की 10 दिन के भीतर ये यह दूसरी घटना है। शुक्रवार दोपहर अशोका बिरियानी के मोहबा बाजार स्थित ब्रांच में दो युवकों ने लंच में वेज फूड ऑर्डर किया था।

उनका कहना है कि, इसकी शिकायत की गई तो युवकों की प्लेट हटा दी गई। तो वही अशोका बिरियानी के ब्रांच मैनेजर ने इन आरोपों को नकार दिया है।

READ MORE – NIA RAID IN CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में फिर से NIA की एंट्री, कांकेर में 6 जगहों छापा, आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ 2 गिरफ्तार

 

Exit mobile version