Rain Alert in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में 10 जुलाई तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rain Alert in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में 10 जुलाई तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rain Alert in Chhattisgarh 

रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक 7 जुलाई से 10 जुलाई तक प्रदेश में मानसून की गतिविधि बढ़ जाएगी। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ही कुछ इलाकों में भारी बारिश की तेज संभावना है। वही आज अलग अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

read more – RAHUL GANDHI IN AHMEDABAD : बीजेपी के गढ़ गुजरात में आज कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का दौरा, पीड़ित परिजनों से करेंगे भेंट

मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका राजस्थान से बंग्लादेश तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर झारखंड के ऊपर 3.1 से 5.8 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इनके प्रभाव से यह स्थिति निर्मित हो रही है।

Rain Alert in Chhattisgarh 

जुलाई के दूसरे सप्ताह से होने वाली भारी बारिश के पूर्व अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि संभावित है, लेकिन यह बढ़ोतरी विशेष रूप से उल्लेखनीय रहेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के बलरामपुर रामानुजगंज का 33.2 डिग्री, सूरजपुर का 30.3 सरगुजा का 29.8 डिग्री, जशपुर का 28.1 डिग्री, गौरेला पेंड्रा मरवाही का 26.3 डिग्री, कोरबा 28.5 डिग्री, बिलासपुर का 28.2 डिग्री, महासमुंद का 31.3 डिग्री,

रायपुर का 31.3 डिग्री, दुर्ग का 30.6 डिग्री, राजनांदगांव का 31 डिग्री, बालोद का 31.7 डिग्री, नारायणपुर का 29.9 डिग्री, बस्तर का 31.2 डिग्री, बीजापुर का 32.6 डिग्री और दंतेवाड़ा का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है. अधिकांश जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

read more – JAGANNATH RATH YATRA 2024 : कल से शुरू हो रही है भगवान जगन्नाथ की यात्रा, जानिए इस यात्रा का महत्‍व और इतिहास

News and Politics राज्य खबर