PUNJAB NEWS
पटियाला। पंजाब के पटियाला में 10 साल की बच्ची की उसके जन्मदिन पर ही मौत होने से जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। 10 साल की मासूम बच्ची का नाम मानवी था। परिवार के लोगो ने दावा किया है कि बच्ची ने बर्थडे में जिस केक को काटा था, उसी को खाने के बाद उसकी तबीयत खराब हुई फिर शरीर ठंडा पड़ गया, और अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो गयी।
बच्ची के परिवार वालों ने बताया कि बर्थडे पर केक ऑनलाइन से मंगवाया गया था। मौत से चंद घंटे पहले का बच्ची का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें केक काटते वक्त बच्ची काफी खुश नजर आई। पुलिस ने शनिवार को कहा कि बच्ची के परिवार के सदस्यों की शिकायत पर आईपीसी की धारा 273 और 304-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया गया है कि जन्मदिन का केक खाने के बाद लड़की की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि “मौत का सही कारण जानने के लिए हम विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।”
PUNJAB NEWS
बेकरी के मालिक के खिलाफ ‘लापरवाही से मौत का कारण बना कर विषाक्त भोजन सप्लाई करने’ के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। लड़की के जन्मदिन समारोह के लिए केक ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था। परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें प्रारंभिक उपचार मिला, लेकिन 10 वर्षीय लड़की को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेकरी का नाम और स्थान अज्ञात है, लेकिन पीड़ित परिवार ने इसके संचालन और उत्पादों की गुणवत्ता की गहन जांच की मांग की है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो में बच्ची के दादा कहते हैं, ‘हमने 6 बजे ऑनलाइन केक मंगाया, जो कि सवा 6 बजे पहुंचा। सवा 7 बजे मानवी ने केक काटा। उसे खाने के बाद घर के सभी लोगों की सेहत खराब हो गई। मानवी और उसकी छोटी बहन को भी उल्टियां होने लगीं। छोटी बहन द्वारा खाया गया केक उल्टी के जरिए निकल गया।’
READ MORE – INDIAN NAVY : पाकिस्तानियों ने लगाए इंडिया जिंदाबाद के नारे, भारतीय नौसेना ने 23 पाकिस्तानियों की बचाई जान
आगे उन्होंने बताया, ”मानवी को भी उल्टी हुई लेकिन केक नहीं निकल पाया। उसके मुंह से दो बार झाग निकलने पर परिवार वालों ने मामूली उल्टी समझा। फिर वो सो गई। इसके बाद उसने बहुत गला सुख रहा है कर पानी मांगा। फिर वो सो गई। सुबह करीब 4 बजे हमने देखा वो ठंडी पड़ी थी। हम उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बच्ची के दादा ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।