spot_img
Tuesday, June 17, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

PM Modi Oath ceremony LIVE : 71 मंत्रियों के साथ नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के लिए ईश्वर की शपथ ली

PM Modi Oath ceremony LIVE

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं।  मोदी के अलावा 71 मंत्रियों ने शपथ ली।

मोदी कके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान ने शपथ ली। इस तरह NDA सरकार में मोदी समेत 72 मंत्री शपथ ली। इनमें 30 कैबिनेट मिनिस्टर और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में 7 देशों के राष्ट्रप्रमुखों के अलावा देश के फिल्म स्टार, कारोबारी भी इस समारोह में पहुंचे। फिल्मी सितारों में अक्षय कुमार, शाहरुख खान, विक्रांत मेसी और राजकुमार हिरानी जैसे नाम शामिल हैं। समारोह में रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी दिखे।

इससे पहले मनोनीत पीएम मोदी ने रविवार सुबह राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे अटल जी की समाधि और नेशनल वॉर मेमोरियल गए जहां उन्होंने शहीदों को सलामी दी। इसके बाद दोपहर में मोदी ने अपने आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ मीटिंग की।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.