Oath of new CM in Delhi: अतिशी लेंगी सीएम पद की शपथ,राष्ट्रपति मुर्मु से मिली मंजूरी

Oath of new CM in Delhi: अतिशी लेंगी सीएम पद की शपथ,राष्ट्रपति मुर्मु से मिली मंजूरी

Oath of new CM in Delhi

नई दिल्ली। दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद अतिशी 21 सितंबर को शपथ लेने जा रही हैं। इस अवसर पर उनका पूरा मंत्रीमंडल भी शपथ ग्रहण करेगा। बता दें कि बीते मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और अतिशी को अपना उत्तराधिकारी चुना।

अतिशी सीएम पद के लिए लेंगी शपथ

जानकारी के मुताबिक, 21 सिंतबर को अतिशी दिल्ली के नए सीएम पद के लिए शपथ लेंगी। उनके साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे।  बुधवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सरकार के गठन के प्रस्ताव के साथ उन्होंने केजरीवाल के इस्तीफा राष्ट्रपति मुर्मु को भेजा था जिसे मंजूरी मिल गई हैं।

अतिशी सीएम पद के लिए लेंगी शपथ

CM Kejriwal will resign: सीएम केजरीवाल का बड़ा ऐलान: 2 दिनों में देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अपना इस्तीफा सौंपा, जिसके साथ नए मुख्यमंत्री पद के लिए अतिशी की तरफ से सरकार गठन का पत्र भी सौंपा गया। हालांकि, इस पत्र में कोई भी तारीख तय नहीं कि गई थी।

Oath of new CM in Delhi

अरविंद केजरीवाल ने सुरक्षा लेने से किया मना

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बताया कि अरविंद केजरीवाल के पद छोड़ने के बाद उन्हें आम लोगों की तरह रहना होगा। मुख्यमंत्री के तौर पर मिलने वाली सभी सुविधाएं वापस ले ली जाएंगी। केजरीवाल को 15 दिन के भीतर मुख्यमंत्री हाउस खाली करना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल पर कई बार हमले हो चुके हैं, जिसके चलते पार्टी के नेताओं ने उन्हें सुरक्षा लेने की सलाह दी, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने सुरक्षा लेने से मना कर दिया।

 

Breaking News National News and Politics राज्य खबर