AB News

MP Crime News : भोपाल में 16 साल से ससुराल में कैद महिला का रेस्क्यू, हड्डियों का ढांचा बना शरीर, इंसानियत को शर्मसार करती घटना

MP Crime News

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां एक शादीशुदा महिला को उसके ससुराल वालों ने 16 साल से बंधक बनाकर रखा था। इतना ही नहीं महिला को बंधक बनाकर उसे खूब प्रताड़ित भी किया गया। महिला को उसके मायके वालों तक से मिलने भी नहीं दिया जा रहा था।

read more – Military Exhibition At Science College : साइंस कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय भव्य सैन्य प्रदर्शनी की अवधि एक दिन के लिए बढ़ाई गई

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर बंधक महिला को छुड़ाया, पीड़ित महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला की हालत बेहद खराब बताई जा रही है। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

MP Crime News

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला थाना में नरसिंहपुर निवासी किशन लाल साहू ने महिला थाना आकर आवेदन दिया था, कि उनकी बेटी रानू साहू का विवाह 2006 में किया था। वर्ष 2008 के बाद से उन्हें बेटी के ससुरालवालों ने बेटी से मिलने नही दिया। वहीं बेटी के दोनों बच्चों को भी उससे दूर भेज दिया है।

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि ससुराल पक्ष द्वारा उनकी बेटी को प्रताड़ित भी किया जाता है। उनकी बेटी की हालत ठीक नहीं होने के बारे में पड़ोसियों ने उन्हें खबर दी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने रानू को ससुराल से रेस्क्यू किया गया।

जब पुलिस ने रानू को देखा तो उसकी हालत देखकर सब हैरान रह गए। 16 साल से कैद रहने के कारण वह काफी कमजोर हो चुकी थी, उसकी त्वचा हड्डियों से चिपक गई थी और वह बोलने की हालत में भी नहीं थी। रानू को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस रानू के ससुराल वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है।

read more – Shardiya Navratri 2024 4th Day : शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें माँ कुष्मांडा की पूजा-अर्चना, जानें पूजा विधि, मंत्र, मुहूर्त, भोग, महत्व

Exit mobile version