AB News

Minister Sudivya Kumar Sonu : झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के फेसबुक अकाउंट से आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट, मचा हड़कंप, जांच के आदेश

Minister Sudivya Kumar Sonu

रांची। झारखंड में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आधिकारिक फेसबुक पेज से अचानक अश्लील सामग्री पोस्ट हो गई। मंत्री के पेज से एक आपत्तिजनक वीडियो शेयर होने के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

READ MORE – Parliament Session 2025 : संसद में बजट वार! आज गिलोटिन से पारित होंगे प्रस्ताव, भाजपा के व्हिप से विपक्ष में हलचल!

बताया जा रहा है कि मंत्री के फेसबुक पेज पर करीब 24 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों और नजदीकी लोगों में हलचल मच गई। पोस्ट को कुछ ही देर में डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक स्क्रीनशॉट्स और वीडियो क्लिप्स तेजी से वायरल होने लगे।

Minister Sudivya Kumar Sonu

मंत्री कार्यालय की ओर से यह दावा किया गया है कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल को इसकी जांच सौंप दी गई है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने इसे एक “सोची-समझी साजिश” बताया और कहा कि “दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

साइबर थाना में शिकायत, जांच शुरू

मंत्री कार्यालय की ओर से इस घटना को गंभीर मानते हुए साइबर थाना, रांची में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। शुरुआती जांच में फेसबुक पेज के हैक होने की पुष्टि हुई है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि, “यह एक साजिश है, हमारी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

Minister Sudivya Kumar Sonu

पहले भी हो चुके हैं साइबर ठगी के मामले

झारखंड में इस तरह की यह पहली घटना है, जब किसी मंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज को हैक कर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की गई है। हालांकि, इससे पहले राज्य के पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा और कुछ आईएएस अधिकारियों के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी की कोशिश के मामले सामने आ चुके हैं।

फिलहाल साइबर टीम तकनीकी जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि हैकिंग किस लोकेशन से की गई और इसके पीछे किसका हाथ है।

READ MORE – High Court Judge : Cash, Fire और Justice, जज के घर नकदी का विस्फोट! आग लगी थी बंगले में, हिल गई पूरी अदालत, इस्तीफा या महाभियोग!

 

Exit mobile version